Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

राजीव बिंदल की तीसरी पारी शुरू, डा. जितेंद्र सिंह ने की भाजपा अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की घोषणा

02 जुलाई, 2025 01:03 PM

हिमाचल भाजपा संगठन पर्व के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पूर्व मंत्री डाक्टर राजीव बिंदल के नाम की घोषणा हो गई। होटल पीटरहाफ में आयोजित समारोह में यह घोषणा केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने की। यह डा. बिंदल की अध्यक्ष के तौर पर तीसरी पारी होगी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सतपाल सत्ती, सुरेश भारद्वाज, चुनाव अधिकारी डा. राजीव भारद्वाज, सांसद इंदु गोस्वामी एवं हर्ष महाजन उपस्थित रहे। होटल पीटरहाफ के सभागार में 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल को सर्टिफिकेट एवं भाजपा का झंडा देकर प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। समस्त नेतृत्व में मंच पर भाजपा के बड़े झंडा फहरा कर इस घोषणा को सराहा।

जितेंद्र सिंह ने कहा कि वह हिमाचल आकर आपका अध्यक्ष आपको लौटा रहे हैं। यह बहुत कम होता है कि एक अध्यक्ष तीसरी बार मौका मिले। इसका मतलब डाक्टर राजीव बिंदल में वह खूबी है जो कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सभी सांसद जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, कंगना रनौत, राजीव भारद्वाज, इंदु गोस्वामी, डा. सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्य निर्वाचित किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस प्रक्रिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद ठाकुर, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, महामंत्री त्रिलोक कपूर, पवन काजल, रश्मिधर सूद, पायल वैद्य, डा. राजीव सहजल एवं संजीव कटवाल नियुक्त हुए। इन सभी नवनियुक्त नेताओं को केंद्रीय मंत्री ने सर्टिफिकेट दिया। नाम की घोषणा के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने पार्टी मुख्यालय दीप कमल चक्कर में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, संजीव कटवाल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थ सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बिंदल ने कार्यकर्ताओं से लिया वचन

नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर बिंदल ने कहा कि यह सभी कार्यकर्ताओं का प्यार और आशीर्वाद है कि एक बार पुन: उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। वह विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्र मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, पूर्व प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं। बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की कार्य कौशलता को सराहते हुए कहा कि हमने जयराम ठाकुर को जो काम दिया, उन्होंने वह किया। बिंदल ने कहा कि आने वाले दो साल चुनौती पूर्ण रहने वाले हैं और वह पार्टी अध्यक्ष होने के नाते 24& 7 निरंतर कार्य करेंगे। दूसरा हिमाचल प्रदेश में झूठी सरकार को उखाड़ फेंककर भाजपा की सरकार को मजबूती के साथ स्थापित करना। राष्ट्र प्रथम का भाव लेकर कार्य करना। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वचन मांगते हुए कहा कि मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिन-रात पार्टी को मजबूत करने का काम करना है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल