Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

मनसा देवी के बाद अब अवसानेश्वर मंदिर में मची भगदड़, दो लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर

28 जुलाई, 2025 02:19 PM

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में स्थित श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को करंट उतरने से मची भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल हो गए जिनमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सावन का तीसरा सोमवार होने के चलते श्रद्धालु प्रातः तीन बजे से मंदिर में जल अभिषेक करने के लिए कतारबद्ध थे कि इस बीच मंदिर के बाहर लगे टीन शेड पर बिजली का तार टूट कर गिर गया जिससे करंट उतर आया और भगदड़ मच गई। उन्होंने बताया कि भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल हो गए जिन्हें तत्काल हैदरगढ़ व त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां इलाज के दौरान एक और श्रद्धालु की मौत हो गई। पांच लोगों को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय भेजा गया है जहां पर उनकी हालत चिंता जनक बताई जाती है।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मौके में पहुंच गये और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरु किया गया। स्थानीय नागरिकों के अनुसार बंदर के बिजली के तार पर कूदने से तार टूट गया जिससे टीन शेड में करंट दौड़ गया। मृतकों में एक की पहचान थाना लोनीकटरा क्षेत्र के गांव मुबारकपुरा निवासी प्रशांत (22) के तौर पर की गयी है जबकि एक अन्य श्रद्धालु के शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिसे प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंच कर संभाल लिया। घटना के बाद मंदिर में आए लोग नियमित तरीके से दर्शन-पूजा कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में करंट आने की झूठी अफवाह फैलने से भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में करीब 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन