Wednesday, April 01, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

लड़कियों पर टिप्पणी कर फिर फंसे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, सख्त हुआ महिला आयोग

28 जुलाई, 2025 02:21 PM

लखनऊ: कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य द्वारा बेटियों को लेकर की गई टिप्पणी के प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने मथुरा के जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। चौहान ने कहा कि कथावाचक द्वारा की गई टिप्पणी का वह घोर विरोध करती हैं, जो उन्होंने बेटियों और महिलाओं को लेकर की है।
उन्होंने कहा मुझे लगता है कि इससे ज्यादा भद्दी और घटिया भाषा का प्रयोग कोई नहीं कर सकता है। व्यास गद्दी पर बैठकर इतने बड़े कथावाचक जिनको सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसके बावजूद यह ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह अच्छी बात नहीं है। इन्हें कम उम्र में ज्यादा शोहरत मिल गई है जो जो इनको समझ में नहीं आ रहा है। मैं तो यही कहूंगी विनाश काले विपरीत बुद्धि। उन्होंने कहा कि माफी मांगना किसी गलत बात का समाधान नहीं है।

उन्होंने जिलाधिकारी मथुरा को पत्र लिखकर घटना को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि बीते दिनों कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने मथुरा जिले में स्थित वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम में कथित तौर पर कहा है कि 25 वर्ष की अविवाहित लड़कियों का चरित्र ठीक नहीं होता। लड़कियों की शादी 14 वर्ष की उम्र में ही कर देनी चाहिए। इससे वे परिवार में अच्छे से घुल मिल जाएंगी। उनके बयान को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश है। हालांकि जगह-जगह हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने माफी भी मांग ली है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं