Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

भारत की रूस से कच्चे तेल की खरीद ने वैश्विक ऊर्जा कीमतों को स्थिर रखने में निभाई बड़ी भूमिका : हरदीप पुरी

12 जुलाई, 2025 10:13 PM

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत द्वारा रूस से कच्चा तेल खरीदने के निर्णय ने न केवल देश की ऊर्जा जरूरतें पूरी कीं, बल्कि इससे वैश्विक ऊर्जा कीमतों को स्थिर बनाए रखने में भी मदद मिली। एक अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि अगर रूस का तेल बाजार से हट जाता, तो दुनिया को आपूर्ति की भारी कमी का सामना करना पड़ता और तेल की कीमतें 120-130 डॉलर प्रति बैरल से भी अधिक हो जातीं। पुरी ने बताया कि रूस दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादकों में से एक है जो प्रतिदिन 90 लाख बैरल से अधिक कच्चा तेल निकालता है। वैश्विक तेल आपूर्ति करीब 9.7 करोड़ बैरल प्रतिदिन है और रूस का योगदान इसमें लगभग 10 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि यदि यह तेल उपलब्ध नहीं होता, तो वैश्विक उपभोक्ताओं को आपूर्ति की कमी के चलते भारी कीमतें चुकानी पड़तीं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्धता, किफायती दर और टिकाऊ समाधान को प्राथमिकता दी है और वैश्विक तेल बाजार की स्थिरता में एक सकारात्मक भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रूसी तेल पर कभी कोई वैश्विक प्रतिबंध नहीं लगा था और भारत ने निर्धारित मूल्य सीमा के तहत रियायती दरों पर खरीदारी करके वैश्विक आपूर्ति को संतुलित रखने में योगदान दिया। पुरी ने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग, जिन्हें ऊर्जा बाजार की समझ नहीं है, भारत की नीतियों की अनावश्यक आलोचना करते हैं, जबकि असल में भारत की रणनीति ने वैश्विक संकट को टालने में मदद की है।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत दुनिया में सबसे कम कीमत पर स्वच्छ रसोई गैस अपने नागरिकों को उपलब्ध करा रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 10.3 करोड़ से ज्यादा परिवारों को सिर्फ 0.4 डॉलर प्रति किलोग्राम या 7-8 सेंट प्रति दिन की दर से रसोई गैस दी जा रही है। देश के 33 करोड़ घरों को सस्ती दरों पर क्लीन कुकिंग गैस मिल रही है। एक अन्य बयान में पुरी ने यह भी कहा कि भारत ने तेल और गैस खोज के लिए ओपन एकरेज लाइसेंसिंग पॉलिसी (OALP) के 10वें दौर के तहत 2.5 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में नए ऊर्जा संसाधनों की खोज का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2025 तक 0.5 मिलियन वर्ग किलोमीटर और 2030 तक 1 मिलियन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को अन्वेषण के दायरे में लाना है

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं