Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

बिहार में महागठबंधन का चक्का जाम, विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए राहुल गांधी

09 जुलाई, 2025 02:34 PM

बिहार में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण पर रोक लगाने की मांग करते हुए महागठबंधन ने बुधवार को राज्यव्यापी चक्का जाम आंदोलन कर यातयात को बाधित किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के घटक दलों के नेता आयकर गोलंबर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तक विरोध मार्च निकालने के लिए पहुंच गए हैं। महागठबंधन के बिहार बंद का असर राजधानी पटना समेत बिहार के अलग-अलग जिलों में दिख रहा है। राज्य मुख्यालय सूत्रों ने बताया कि चक्का जाम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधीक्षकों को उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। बिहार के विभिन्न जिलों में सुबह से ही महागठबंधन के कार्यकर्ता सडक़ों पर उतर आए और सडक़ जाम कर रहे थे। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने राजधानी पटना में अपने समर्थकों के साथ सवारी गाड़ी रोककर विरोध प्रदर्शन किया है। श्री यादव ने कहा कि चक्का जाम का फैसला कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में लिया गया था। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव आयोग के मतदाता गहन पुनरीक्षण फैसले के खिलाफ लड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे बिहार में लंबे समय से रह रहे मतदाता वंचित हो जाएँगे और इस प्रककया में मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, राजापुर इलाके में कुछ प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान सडक़ों पर टायर जलाए। जहानाबाद से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा कार्यकर्ता सुबह-सुबह सडक़ों पर उतर आए और प्रदर्शन किया। अररिया जिला के फारबिसगंज में सुबह-सुबह बंद का असर साफ़ दिखाई दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय यात्री ट्रेनों की आवाजाही बाधित करने की कोशिश की और चुनाव आयोग तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। गठबंधन ने मतदाता गहन पुनरीक्षण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। महागठबंधन ने इसे विधानसभा चुनाव बाद कराने की सलाह दी है। महागठबंधन का कहना है कि जिन 11 दस्तावेजों की मांग की जा रही है, वह गरीबों के पास नहीं है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं