Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

धर्म

अमरनाथ यात्रा 2025 : छह दिन में 1.11 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

09 जुलाई, 2025 03:12 PM

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के पहले छह दिनों में 1.11 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। वहीं आज बुधवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 7,579 श्रद्धालुओं का नया जत्था कश्मीर की ओर रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से हुई थी और तब से लेकर अब तक 1.11 लाख से ज्यादा यात्रियों ने दर्शन किए हैं। सुरक्षाबलों की निगरानी में आज दो अलग-अलग जत्थे रवाना किए गए। पहले जत्थे में 133 वाहन शामिल थे, जिनमें 3,031 यात्री थे, जो सुबह 3:25 बजे बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए। वहीं, दूसरे जत्थे में 169 वाहन और 4,548 यात्री थे, जो सुबह 3:40 बजे नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुए।

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) के अधिकारियों के मुताबिक जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से पहुंचने वालों के अलावा, कई श्रद्धालु सीधे बालटाल और नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप पर जाकर ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश, कहीं-कहीं तेज बौछारों और गरज-चमक की चेतावनी दी है। इसके बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजामों में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

विगत 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन इलाके में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा पर्यटकों को धर्म के आधार पर अलग कर 26 नागरिकों की हत्या किए जाने के बाद से सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा के लिए सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और जम्मू-कश्मीर पुलिस की तैनाती के अलावा 180 अतिरिक्त केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPFs) की कंपनियों को भी लगाया गया है। पूरे मार्ग पर ट्रांजिट कैंप्स, बेस कैंप्स और गुफा तक जाने वाली सड़क को पूरी तरह सुरक्षा बलों ने कवर किया है। वहीं स्थानीय लोगों ने इस बार की यात्रा में फिर से अपना पूरा सहयोग दिखाया है। जब पहले जत्थे के यात्री काजीगुंड में नवयुग टनल पार कर घाटी में दाखिल हुए, तब स्थानीय लोग फूल-मालाओं और स्वागत बोर्ड के साथ उनका स्वागत करने पहुंचे।

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई और यह 9 अगस्त को समाप्त होगी, जो श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर्व के साथ मेल खाती है। यह यात्रा कुल 38 दिनों तक चलेगी। पवित्र गुफा 3888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और श्रद्धालु वहां दो मार्गों से पहुंचते हैं-पहलगाम और बालटाल। परंपरागत पहलगाम मार्ग से यात्रा करने वाले श्रद्धालु चंदनवारी, शेषनाग और पंचतरणी से होते हुए करीब 46 किलोमीटर की दूरी तय कर चार दिनों में गुफा तक पहुंचते हैं। वहीं, बालटाल मार्ग छोटा है, जिसमें केवल 14 किलोमीटर पैदल चलकर एक ही दिन में दर्शन कर श्रद्धालु बेस कैंप लौट आते हैं। इस वर्ष सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं है, जिससे सभी श्रद्धालुओं को पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। फिर भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और हर दिन हजारों की संख्या में लोग बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आ रहे हैं।-

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन