Monday, March 23, 2026
BREAKING
अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़ मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

धर्म

उत्तर प्रदेश में हरियाली का महाकुंभ : एक ही दिन में लगेंगे 37 करोड़ पौधे

09 जुलाई, 2025 03:12 PM

उत्तर प्रदेश में आज बुधवार को ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत 37 करोड़ पौधारोपण का नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस ‘पौधारोपण महाअभियान-2025’ की शुरुआत अयोध्या और आजमगढ़ जिलों से करेंगे। इस विशाल कार्यक्रम के लिए राज्य भर की नर्सरियों और अन्य स्थानों पर कुल 52.43 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और आजमगढ़ में पौधारोपण के साथ जनसंवाद भी करेंगे और कार्बन क्रेडिट योजना के तहत 7 किसानों को चेक भी वितरित करेंगे। इसी दिन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बाराबंकी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ और ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधे लगाएंगे। इसके अलावा, सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री अलग-अलग जिलों में जाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधे लगाएंगे।

अभियान के प्रभावी संचालन के लिए सभी जिलों में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिन्होंने मंगलवार को जिलों में जाकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस कार्यक्रम में 26 विभाग और लगभग 25 करोड़ नागरिक भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम के तहत यूपी के सभी 18 मंडलों में पौधे लगाए जाएंगे, जिसमें सबसे अधिक पौधरोपण लखनऊ मंडल में होगा। हर विभाग को पौधरोपण का विशेष लक्ष्य दिया गया है। वहीं वन, वन्यजीव और पर्यावरण विभाग इस अभियान में सबसे बड़ी भूमिका निभाएगा और अकेले 14 करोड़ से अधिक पौधे लगाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। इस अवसर पर अटल वन, एकता वन, एकलव्य वन, ऑक्सी वन, शौर्य वन, त्रिवेणी वन और गोपाल वन जैसे विशेष नामों वाले वन बनाए जाएंगे।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवासीय योजना और जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम के लाभार्थी सहजन के दो-दो पौधे लगाएंगे। राज्य की 13 प्रमुख नदियों सहित सभी नदियों के किनारे कुल 21,313.52 हेक्टेयर क्षेत्र में 3,56,26,329 पौधों का रोपण किया जाएगा। वहीं वन विभाग द्वारा सड़क किनारे 1.14 करोड़ पौधे और एक्सप्रेसवे के किनारे 2.5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। यह महाअभियान पर्यावरण संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की गई है।-

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया

हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया

चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

नवरात्रि में मां अम्बे की आराधना से देशभर में शांति और ऊर्जा का संचार: पीएम मोदी

नवरात्रि में मां अम्बे की आराधना से देशभर में शांति और ऊर्जा का संचार: पीएम मोदी

Chandra Grahana 2026 : आज शाम दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत

Chandra Grahana 2026 : आज शाम दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत

2 मार्च का पंचांग: सोमवार को अभिजित मुहूर्त और रवि योग के साथ भद्रा की छाया, जानें शुभ-अशुभ समय

2 मार्च का पंचांग: सोमवार को अभिजित मुहूर्त और रवि योग के साथ भद्रा की छाया, जानें शुभ-अशुभ समय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

महाशिवरात्रि: त्रिशूल, चंद्र और सूर्य के दिव्य शृंगार में सजे बाबा महाकाल, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

महाशिवरात्रि: त्रिशूल, चंद्र और सूर्य के दिव्य शृंगार में सजे बाबा महाकाल, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बद्रीनाथ और केदारनाथ में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर लगेगी रोक, मंदिर समिति ने उठाया बड़ा कदम

बद्रीनाथ और केदारनाथ में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर लगेगी रोक, मंदिर समिति ने उठाया बड़ा कदम

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सोमनाथ भारत माता की वीर संतानों के स्वाभिमान और अदम्य साहस की गाथा: पीएम मोदी

सोमनाथ भारत माता की वीर संतानों के स्वाभिमान और अदम्य साहस की गाथा: पीएम मोदी