Saturday, March 21, 2026
BREAKING
प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हवाई यात्रियों के लिए स्मार्ट योग रूटीन, आयुष मंत्रालय ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव केंद्र ने आयकर नियम 2026 के लिए अधिसूचना जारी की, रिटर्न फाइल करना आसान हुआ दिल्ली के उपराज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया मुख्यमंत्री सेहत योजना से बुजुर्गों को बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं: डॉ. बलबीर सिंह 214 करोड़ रुपये की लागत वाली काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से 33 गांवों और 11,500 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ: बरिंदर कुमार गोयल अगर गैस की कोई कमी नहीं तो लोगों की लाइन क्यों लगी है? : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुशासन का मूल मंत्र: तेजी, पारदर्शिता और समयबद्ध निपटान : अनिल विज

हिमाचल

पंजाब के चार पर्यटकों को मंडी पुलिस ने घने जंगल से किया रेस्क्यू, भटक गए थे रास्ता

13 जुलाई, 2025 04:31 PM

मंडी। सदर पुलिस थाना मंडी ने 4 मील के घने जंगल से चार लोगों का रेस्क्यू किया है। शनिवार रात को 4 मिल के पास सड़क बंद होने से पंजाब पर्यटक पगडंडी के रास्ते से पैदल ही दूसरी ओर चल पड़े। लेकिन कुछ दूरी चलने के बाद जब रास्ता भटके तो जंगल में ही लगभग 6 घंटे गुज़ारने पड़े। इस बीच डरे सहमे एक पर्यटक ने सदर थाना मंडी फोन किया और उन्हें यहां से सुरक्षित बाहर निकालने की बात कही। 10:00 बजे के करीब सूचना मिलते ही सदर थाना की टीम इंस्पेक्टर देशराज के नेतृत्व में चार मील की ओर चल पड़ी। वहीं लगभग 2 घंटे तक जंगल में सर्च ऑपरेशन करने के बाद जब दो पर्यटकों की आवाज आई, तो टॉर्च और डंडों के सहारे उन्हें गहरी ढांक में से निकाल गया। जहां वे दोनों ही पेड़ पकड़ कर बैठे थे।

घना जंगल होने के चलते दोनों ही पर्यटक बुरी तरह से घबरा गए थे, जिस कारण वे दोनों वहां से हिलने को तैयार नहीं थे। थाना प्रभारी देशराज ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं अन्य दो की तलाश शुरू कर दी। दो व्यक्तियों को सदर पुलिस ने कुछ ही दूरी से रिस्कयू किया। पुलिस ने दोनों को सम्पर्क में लिया। जब तक पुलिस उन दोनों को रेस्क्यू करती तब तक एसडीआरएफ की टीम भी जंगल में पहुंच चुकी थी। सदर थाना की टीम ने एसडीआरएफ के साथ तीन

पर्यटकों और एक धर्मपुर निवासी व्यक्ति को घने जंगल से बाहर निकाला और मुख्य सड़क पर लाकर पानी पिलाया। जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई।पूछताछ में पता चला कि कुछ स्थानीय लोगों के पीछे वह चारों ही यहां से पैदल चल पड़े थे, लेकिन कुछ दूरी तक चलने के बाद स्थानीय लोग उनसे आगे निकल गए और वह जंगल में ही भटके रहे। बता दें कि लगभग 4 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीन पर्यटकों को मंडी गुरुद्वारा में छोड़ा गया वहीं धर्मपुर निवासी एक व्यक्ति को प्राइवेट गाड़ी करके घर भेजा गया। इस दौरान तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए थे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले