Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

नेत्रहीन लड़के की प्रेम कहानी ‘आंखों की गुस्ताखियां’ रिलीज, पढ़ें कैसी है फिल्म

12 जुलाई, 2025 09:39 PM

मुंबई। विक्रांत मैसी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में शनाया कपूर ने डेब्यू किया है। हालांकि चर्चा के बावजूद ये फिल्म रिलीज के पहले ही दिन ठंडी साबित हुई है। यहां तक कि 12वीं फेल एक्टर विक्रांत मैसी भी इस फिल्म को नहीं बचा पाए। यह फिल्म रस्किन बॉन्ड की प्रसिद्ध कहानी ‘द आईज हैव इट’ पर आधारित है। फिल्म से उम्मीद थी कि यह एक खूबसूरत, भावनात्मक और रुहानी प्रेम कहानी साबित होगी। लेकिन अफसोस, यह उस गहराई और एहसास को पर्दे पर नहीं उतार पाए। फिल्म ने ओपनिंग डे पर काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। फिल्म पहले दिन 50 लाख का कलेक्शन भी नहीं कर पाई।

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी की शुरुआत एक ट्रेन से होती है, जिसमें दो अजनबी मुसाफिर जहान (विक्रांत मैसी) और सबा शेरगिल (शनाया कपूर) एक-दूसरे से टकराते हैं। सबा ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है। वह थिएटर आर्टिस्ट है। असल में उसे बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म में अंधी लड़की के रोल का ऑडिशन देना है और आंखों पर पट्टी बांधना रोल की तैयारी का हिस्सा है। मगर गीतकार और सिंगर जहान वाकई इस दुनिया को देखने से महरूम है। दृष्‍ट‍िहीन जहान और चुलबुली सबा के बीच ट्रेन का यह सफर पहले दोस्ती और फिर देहरादून पहुंचने के बाद प्यार में बदल जाता है।


लाख चाहते हुए भी जहान, सबा को अपने दृष्‍ट‍िहीन होने की बात नहीं बता पाता। मगर कुछ नजदीकी पलों में दोनों एक हो जाते हैं। तय करते हैं कि वैलेंटाइंस डे के दिन सबा अपनी आंखों की पट्टी उतारकर जहान को देखेगी। इससे पहले कि वह जहान को देख पाती, जहान अपनी असलियत बताए बगैर उसे छोड़कर चला जाता है। वक्त गुजरने के साथ सबा के टूटे दिल पर मरहम रखता है अभिनव (जैन खान दुर्रानी), जिससे सबा की शादी होने वाली है। लेकिन तभी एक बार फिर जहान सबा से टकराता है। पर इस बार कबीर बनकर। क्या सबा, जहान को पहचान पाएगी? क्‍या जहान अपना सच सबा को बता पाएगा? इस प्रेम त्रिकोण का क्या अंजाम होगा? इन सवालों का जवाब आपको फिल्म देखने पर ही मिलेगा।

रोमांस दिखाने में मेकर्स से हुई गलतियां
मानसी बागला की लिखी कहानी शुरुआत में सबा और जहान के बीच नोकझोंक, एकदूसरे के करीब आना उम्‍मीद बांधती है। नेत्रहीनों को दया नहीं सम्‍मान देने का मुद्दा भी उठाया है, लेकिन यह कहानी विश्‍वसनीय नहीं बन पाई है। इस प्रेम को दर्शाने में ढेरों गुस्‍ताखियां भी हुई हैं। जैसे इतने दिनों तक जहान के साथ रहने के बावजूद सबा को एक बार भी यह अहसास क्‍यों नहीं होता कि ज‍हान नेत्रहीन है? यह समझ से परे है। सीढ़ी से गिरने के बाद सबा और जहान का एक-दूसरे को यूं चुंबन देना और प्‍यार होना पचता नहीं है। जहान के जाने के बाद उसकी खोज न कर पाना भी अजीबोगरीब है, जबकि वह गीतकार और गायक है। स्‍मार्ट फोन रखने वाली लड़की होटल में सीसीटीवी कैमरा देखने की जहमत नहीं उठाती। बेहद आत्‍मविश्‍वासी और अभिनेत्री बनने को आतुर सबा बिना देखे दिल दे बैठती है यह समझना भी आसान नहीं।

इंटरवल के बाद मेकर्स के हाथ से फिसली कहानी
इसी तरह विक्रांत के पात्र को दिखाते समय लेखक और निर्देशक संतोष सिंह ने काफी सिनेमाई लिबर्टी ली है। होटल से निकलते समय विक्रांत बिना छड़ी के आम इंसान की तरह जा रहा है। उसकी जिंदगी में कोई समस्‍या कभी नहीं दिखी। सबा छड़ी लेकर डांस कर रही, लेकिन उसकी वजह से अनजान हैं। इंटरवल के बाद तो कहानी पूरी तरह फिसलती है। मानसी बागला, संतोष सिंह और निरंजन अययर द्वारा लिखा स्‍क्रीन प्‍ले और डायलॉग अपनी लय खोते दिखते हैं।

अलगाव के तीन साल बाद कहानी यूरोप आती है। वहां पर जहान और सबा का पहले एकदूसरे को न पहचानना, फिर करीब आना और दबी भावनाओं का जगना जैसे पूर्वानुमानित प्रसंग कहानी को दिलचस्‍प बनाने में असफल रहते हैं। कहानी अगर यूरोप के बजाए देश के किसी हिस्‍से में सेट होती तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता। सबसे बड़ी कमजोरी शनाया और विक्रांत की केमिस्‍ट्री दिलचस्‍प न बन पाना भी है। संवाद भी प्रभावी नहीं बन पाए हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार