Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

दिग्गज अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव के निधन, इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

13 जुलाई, 2025 04:35 PM

हैदराबाद। दिग्गज अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का रविवार को निधन हो गया और उनके निधन से भारतीय फिल्म उद्योग, विशेषकर तेलुगु सिनेमा प्रेमियों को गहरा सदमा पहुंचा है। श्रीनिवास राव का जन्म 10 जुलाई 1942 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के कांकिपाडु गांव में हुआ था। वह 83 वर्ष के थे। कोटा श्रीनिवास राव पिछले कुछ दिनों से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे, जिसके बाद आज उन्होंने आखिरी सांस ली। राजनीतिक नेताओं, मंत्रियों और फिल्मी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें न केवल सिनेमाई प्रतिभा के लिए बल्कि उनके ईमानदार स्वभाव और गहरी सांस्कृतिक जड़ों के लिए भी याद किया जा रहा है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रीनिवास राव के निधन को भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा, ‘’कोटा श्रीनिवास राव ने अपनी अनूठी अभिनय शैली से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उनके निधन से फिल्म उद्योग में एक बहुत बड़ा शून्य उत्पन्न हो गया है। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक कलाकार और जन प्रतिनिधि के रूप में श्री कोटा की उल्लेखनीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा, ‘’कोटा गारू ने चार दशकों से भी ज़्यादा समय तक सिनेमा और रंगमंच की दुनिया की सेवा की। उनके किरदार, चाहे खलनायक के रूप में हों या किसी प्रिय पात्र के रूप में हो, हमारी स्मृतियों में अंकित हैं। एक विधायक के रूप में सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान भी उतना ही उल्लेखनीय है। मैं उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘’तेलुगु फिल्म उद्योग में असाधारण प्रतिभा के प्रतीक कोटा श्रीनिवास राव गारु के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति दें।’’

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कोटा को एक उत्कृष्ट अभिनेता के रूप में याद किया, जिन्होंने अपने हर किरदार में जान डाल दी। केसीआर ने कहा, ‘’वह एक बहुमुखी कलाकार थे जिन्होंने अपने विविध किरदारों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। उनके निधन से फिल्म उद्योग ने अपने बेहतरीन अभिनेताओं में से एक खो दिया है।’’

तेलंगाना के मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी, पोन्नम प्रभाकर और पंचायत राज मंत्री सीताक्का ने एक संयुक्त संदेश जारी कर अपना दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘’कोटा श्रीनिवास राव सिर्फ़ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक संस्था थे। उनके न होने से एक ऐसा शून्य उत्पन्न हुआ है जिसे भरा नहीं जा सकता। भारतीय सिनेमा में उनकी एक गहरी छाप थी।’’

तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष और एमएलसी महेश कुमार गौड़ ने कोटा के निधन पर दुख व्यक्त किया और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (केटीआर) ने पद्म श्री कोटा श्रीनिवास राव को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय सिनेमा में उनके राष्ट्रीय व्यक्तित्व योगदान की सराहना की।

मेगास्टार चिरंजीवी ने कोटा के निधन पर एक भावुक संदेश साझा किया: ‘’कोटा श्रीनिवास राव गारु के निधन की खबर बहुत व्यथित करने वाली है। हमने ‘प्रणाम ख़रीदु’ के साथ अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत की थी। तब से, उन्होंने सैकड़ों भूमिकाएं निभाईं, हर एक को भूमिका को अपनी ख़ास शैली से जीवंत किया और तेलुगु दर्शकों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनकी विरासत हमेशा अमर रहेगी।’’

अभिनेता ब्रह्मानंदम ने उनके निधन पर भावुक होकर लिखा, ‘’यह विश्वास करना मुश्किल है कि वह अब नहीं रहे। वह अपने अभिनय के माध्यम से हमेशा जीवित रहेंगे। कोटा गारु दृढ़ विश्वास वाले व्यक्ति थे और वास्तव में नटराज के पुत्र थे। उनके योगदान ने तेलुगु फिल्म उद्योग को बहुत समृद्ध किया।’’

अभिनेता रवि तेजा ने उन्हें एक संरक्षक और मार्गदर्शक के रूप में याद किया। उन्होंने कहा, ‘’मैं कोटा गारु का प्रशंसक रहा हूं। सेट पर उनके साथ बिताया गया समय अविस्मरणीय है। उनका नुकसान मेरे लिए बहुत निजी है।’’

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...