Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अय्यर, जायसवाल और पाटीदार पर रहेंगी नजरें

03 सितंबर, 2025 08:17 PM

बेंगलुरु। 2025-26 दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वेस्ट ज़ोन की मजबूत टीम शार्दुल ठाकुर की अगुवाई में सेंट्रल ज़ोन के साथ भिड़ेगी। क्वार्टरफ़ाइनल में सेंट्रल ज़ोन की टीम ने पहली पारी में बढ़त हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि अब उनका सामना वेस्ट ज़ोन की बेहद मजबूत टीम के साथ है, जिसमें यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़ और तुषार देशपांडे शामिल हैं। सरफराज ख़ान यह मैच नहीं खेलेंगे। बुची बाबू टूर्नामेंट के दौरान वह चोटिल हो गए थे। उनके क्वाड्रिसेप्स में चोट लगी थी। वेस्ट ज़ोन के तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी ठाकुर और देशपांडे पर होगी। वहीं स्पिन गेंदबाजी में उनके पास शम्स मुलानी और तनुष कोटियन का विकल्प है।

वहीं सेंट्रेल ज़ोन की टीम में कुलदीप यादव नहीं हैं। उन्हें एशिया कप के लिए चयनित किया गया है। साथ ही कप्तान ध्रुव जुरेल भी चोटिल होने के कारण यह मैच नहीं खेल पाएंगे। उनके ग्रोइन में खिंचाव की समस्या है। वह क्वार्टर फाइनल में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। जुरेल की जगह पर विदर्भ के विकेटकीपर-बल्लेबाज अक्षय वाडकर को टीम में शामिल किया गया है। रजत पाटीदार को कप्तानी का प्रभार दिया जा सकता है। नॉर्थ ईस्ट ज़ोन के ख़िलाफ सेंट्रल ज़ोन के बल्लेबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उस मैच में पाटीदार और शुभम शर्मा ने शतक लगाए थे, जबकि युवा दानिश मालेवर ने दोहरा शतक बनाया था। अगर सेंट्रल ज़ोन की गेंदबाजी की बात करें तो खलील अहमद, दीपक चाहर और हर्ष दुबे उसके सबसे प्रमुख गेंदबाज हैं। इस मैच का लाइव प्रसारण नहीं होगा।

श्रेयस आईपीएल 2025 के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्हें एशिया कप की टीम में चयनित नहीं किया गया था। आईपीएल में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था लेकिन यह उनके चयन के लिए पर्याप्त नहीं था।अब व्यस्त घरेलू कार्यक्रम के दौरान रन बनाते हुए, चयनकर्ताओं को फिर प्रभावित करने का प्रयास करना चाहेंगे। रजत पाटीदार ने अपने 2025-26 के घरेलू सीजन की धमाकेदार शुरुआत की थी। क्वार्टर-फाइनल में उन्होंने 96 गेंदों में 125 रनों की पारी खेली थी। साथ ही दूसरी पारी में भी उन्होंने 72 गेंदों में 66 रन बनाए थे। वेस्ट ज़ोन के बेहतरीन गेंदबाजी अटैक के सामने पाटीदार का फॉर्म में होना, सेंट्रल के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

टीम न्यूज़
बड़ौदा के शिवालिक शर्मा को सरफराज ख़ान की जगह पर वेस्ट ज़ोन टीम में शामिल किया गया है। उन्हें मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है।
वेस्ट ज़ोन (संभावित): 1 यशस्वी जायसवाल, 2 हार्विक देसाई (विकेटकीपर), 3 ऋतुराज गायकवाड़, 4 श्रेयस अय्यर, 5 शिवालिक शर्मा, 6 जयमीत पटेल, 7 शार्दुल ठाकुर (कप्तान), 8 शम्स मुलानी, 9 तनुष कोटियन, 10 तुषार देशपांडे, 11 धर्मेंद्रसिंह जडेजा/अर्षन नागवासवाला

सेंट्रल के क्वार्टर-फ़ाइनल में आर्यन जुयाल 60 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और इसके बाद वह पूरे मैच में मैदान पर वापस नहीं लौटे। उनकी जगह पर टीम में रेलवे के विकेटकीपर-बल्लेबाज उपेंद्र यादव को टीम में शामिल किया गया था। राजस्थान के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथर को भी कुलदीप की जगह पर टीम में मौका दिया जा सकता है।

सेंट्रल ज़ोन (संभावित): 1 आयुष पांडे, 2 दानिश मालेवर, 3 शुभम शर्मा, 4 रजत पाटीदार (कप्तान), 5 उपेंद्र यादव/अक्षय वाडकर (विकेटकीपर), 6 यश राठौड़, 7 दीपक चाहर, 8 हर्ष दुबे, 9 मानव सुथर, 10 आदित्य ठाकरे, 11 खलील अहमद

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी