Thursday, March 26, 2026
BREAKING
अक्षय कुमार ने 'वक्त' फिल्म से सीखा जीवन का सबसे बड़ा सबक वैश्विक तनाव से सरसों के बाजार में उबाल; युद्ध की आहट और डॉलर की मजबूती ने बढ़ाई कीमतें लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद सोने में लौटी तेजी, चांदी भी 10 हजार रुपए से अधिक महंगी हुई एलआईसी को वित्त वर्ष 22 के लिए इनकम टैक्स से मिला डिमांड नोटिस दुर्लभ पृथ्‍वी खनिज स्थायी चुंबक की घरेलू उत्पादन क्षमता वर्ष 2030 तक 5,000 टन तक पहुंचने की उम्मीद : केंद्र पाकिस्तान: सिंध में 2022 की बाढ़ से क्षतिग्रस्त 14,000 स्कूलों को कायाकल्प का इंतजार नाटो पर बिफरे ट्रंप, बोले- 'मदद नहीं की, ये समय कभी भूलना मत' ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति इजरायल का दावा 'एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत' ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

हरियाणा

ताऊ देवीलाल जयंती को लेकर इनेलो ने कसी कमर विधायक अर्जुन चौटाला ने ली युवाओं की बैठक, लगाई ड्यूटियां

09 सितंबर, 2025 05:10 PM

सिरसा (सतीश बंसल) : आगामी 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली चौधरी देवीलाल जयंती को लेकर इनेलो ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में बीते रविवार को इनेलो के जिला कार्यालय में युवा इनेलो एवं इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ की हिसार जोन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसे रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला, युवा इनेलो के प्रदेश संयोजक अरविंद गोस्वामी, इनेलो के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा व आईएसओ के प्रदेश संयोजक साहिल कसवां ने संबोधित किया। सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, दादरी, जींद व भिवानी जिलों से आए सैकड़ों युवाओं को संबोधित करते हुए विधायक अर्जुन चौटाला ने इस अवसर पर कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इनेलो जननायक चौधरी देवीलाल की 25 सितंबर की रैली पूरी श्रद्धा से रोहतक जिले में मनाएगी और इसके लिए तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। उन्होंने इस मौके पर सभी पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा से अपनी लगाई गई ड्यूटियों को निभाने का आह्वान किया। विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि व्यवस्था को पूरी तरह से चाक चौबंद करने के उद्देश्य से दोनों संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को 24 सितंबर को ही रोहतक पहुंचकर अपने दायित्व संभालने हैं। युवा इनेलो के प्रदेश संयोजक अरविंद गोस्वामी ने कहा कि युवा इनेलो एक पूरी अनुशासनात्मक टीम है जो अपना दिया गया दायित्व बखूबी निभाती है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी युवा इनेलो दिए गए दायित्व को शानदार तरीके से निभाएगी। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे पूरी ईमानदारी व अनुशासन में रहते हुए अपने दायित्व निभाएं। पंडाल में युवाओं, महिलाओं व बुुजुर्गों के लिए बनाए जाने वाले सेक्टर्स में जयंती कार्यक्रम समाप्त न होने तक डटे रहें और सेवा का नया उदाहरण प्रस्तुत करें। आईएसओ के प्रदेश संयोजक साहिल कसवां ने कहा कि इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ ने भी सदैव अपनी जिम्मेदारियों को निभाया है और इस बार भी छात्र संगठन जो भी दायित्व उन्हें सौंपा जाएगा, वह निभाएगा। उन्होंने कहा कि उनका संगठन आमजन को जयंती कार्यक्रम स्थल के रूट तक पहुंचाने के साथ-साथ वालंटियर्स की भूमिका भी बखूबी निभाएगा। इस अवसर पर दोनों संगठनों ने सौंपे जाने वाले हर दायित्व को पूरी जिम्मेदारी व अनुशासन में निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह कोटली, हरमीत सिंह पंडोरीवाला, गुरप्रीत सिंह गिल, प्रेम शर्मा, जेपी कंग, विकास भाट सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव