Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

चमियाना अस्पताल शिमला में हुई प्रदेश की पहली रोबोटिक सर्जरी, CM सुक्खू ने किया शुभारंभ

11 अगस्त, 2025 07:54 PM

शिमला। हिमाचल प्रदेश ने अपने चिकित्सा इतिहास में महत्वपूर्ण अध्याय लिखते हुए आज शिमला के चमियाना स्थित अटल चिकित्सा सुपर स्पेशियलिटी संस्थान में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की पहली रोबोटिक सर्जरी सुविधा का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग से किए गए पहले ऑपरेशन का अवलोकन भी किया। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के साथ एक बैठक में अस्पताल के कामकाज की समीक्षा की और संस्थान को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने नए विभागों के निर्माण, लैब तकनीशियनों और डायलिसिस तकनीशियनों की भर्ती और एक छात्रावास के निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपए आवंटित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही एक उच्च-तकनीक युक्त 3-टेस्ला एमआरआई मशीन भी स्थापित की जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने चमियाना में एक आंतरिक स्वचालित प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए 23 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने पांच वर्ष पहले अपनी रोबोटिक सर्जरी को याद करते हुए कहा कि यह एक विचार का बीज था और आज यह वास्तविकता बन गया है। इस सुविधा के साथ अत्याधुनिक चिकित्सा अब आम लोगों के लिए भी सुलभ होगी। शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके से आईजीएमसी शिमला, नेरचौक, टांडा और हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में रोबोटिक सर्जरी सेवाएं आरम्भ की जाएंगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सेवा प्रौद्योगिकी में 3,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश कर पुरानी मशीनों को बदल रही है। आईजीएमसी शिमला में 20 वर्ष पुरानी एमआरआई मशीन को भी बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणात्मक सुधार सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 23 वर्षों से अधिक समय के बाद राज्य सरकार ने तकनीशियन पाठ्यक्रमों में भी सीटें बढ़ाई हैं। आईजीएमसी शिमला में बीएससी मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी, बीएससी रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग, बीएससी एनेस्थीसिया और ओटी तकनीक में सीटों की संख्या 10 से बढ़ाकर 50 कर दी गई हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में इन्हीं पाठ्यक्रमों की सीटें 18 से बढ़ाकर 50 कर दी गई हैं, जिससे युवाओं को राज्य में ही प्रशिक्षण मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों को लाभ पहुंचाने के लिए टांडा, नेरचौक, हमीरपुर, नाहन और चंबा मेडिकल कॉलेज में स्वचालित इन-हाउस लैब भी स्थापित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार को प्राथमिकता दी है और इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि वे स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार लाने के लिए व्यक्तिगत रूप से चिकित्सकों के साथ बातचीत कर रहे हैं। शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के साथ पहले ही चर्चा हो चुकी है और वह शीघ्र ही फीडबैक लेने के लिए नेरचौक का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से हम हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अटल इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी चमियाना में एक पेपरलेस लैब का भी शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि चमियाना अस्पताल राज्य का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है जो मरीजों को रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध करवाएगा। मरीजों को उनकी सभी रिपोर्ट उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होगी, जबकि चिकित्सक सीधे अपने सिस्टम पर उन्हें देख सकेंगे। उन्होंने कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की और पंजीकरण प्रणाली को सुव्यवस्थित और रोगी-अनुकूल बनाने का आग्रह किया।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल