Saturday, March 21, 2026
BREAKING
प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हवाई यात्रियों के लिए स्मार्ट योग रूटीन, आयुष मंत्रालय ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव केंद्र ने आयकर नियम 2026 के लिए अधिसूचना जारी की, रिटर्न फाइल करना आसान हुआ दिल्ली के उपराज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया मुख्यमंत्री सेहत योजना से बुजुर्गों को बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं: डॉ. बलबीर सिंह 214 करोड़ रुपये की लागत वाली काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से 33 गांवों और 11,500 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ: बरिंदर कुमार गोयल अगर गैस की कोई कमी नहीं तो लोगों की लाइन क्यों लगी है? : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुशासन का मूल मंत्र: तेजी, पारदर्शिता और समयबद्ध निपटान : अनिल विज

हिमाचल

खनियारा में बाढ़ में बहे 2 लोगों के शव बरामद, 7 की तलाश जारी, एक की जंगल मेंं खोज

26 जून, 2025 01:24 PM

धर्मशाला के खनियारा क्षेत्र में भारी बारिश से आई बाढ़ में अब तक नौ लोगों के लापता होने की सूचना है, जिसमें से दो शव बरामद किए जा चुके हैं। इनकी पहचान चंबा निवासी अभिषेक व दूसरे चैन सिंह निवासी डोडा जम्मू-कश्मीर के रूप में पहचान हुई है। इसके अलावा अन्य सात लापता लोगों को खोजने के लिए युद्ध स्तर पर सर्च अभियान चलाया गया है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि बाढ़ की चपेट में ओर भी कई लोग आए हुए शामिल हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त एक व्यक्ति को अपनी जान बचाने के प्रयास में जंगल की ओर भागते हुए देखा गया है, जिसे खोजने के लिए एक विशेष टीम को जंगल की ओर रवाना कर दी गई है। सुरक्षा के दृष्टिगत पावर प्रोजेक्ट में कार्यरत बाकी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। जिला प्रशासन पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

लापता व्यक्तियों की खोज के लिए सर्च ऑपरेशन को और अधिक तेज कर दिया गया है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार युद्धस्तर पर जारी है। घटनास्थल पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की दो टुकडिय़ां तथा होमगार्ड की एक टीम तैनात है और निरंतर सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। देर रात घटनास्थल पर उपायुक्त कांगड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपमंडलाधिकारी धर्मशाला एवं तहसीलदार, थाना प्रभारी स्वयं उपस्थित रहे और स्थिति की प्रत्यक्ष निगरानी की। स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। संपूर्ण सर्च ऑपरेशन का संचालन जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र कांगड़ा से किया जा रहा है, जिसकी कमान एडीएम कांगड़ा के पास है। एक अतिरिक्त बैकअप टुकड़ी, जिसमें पुलिस एवं एसडीआरफ के कर्मी शामिल हैं, को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है। साथ ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की एक टुकड़ी को भी राहत एवं बचाव कार्य में सहायता हेतु बुलाया गया है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले