Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

केंद्र का दिया पैसा खर्च नहीं कर पा रही सरकार, अभी तक महज इतनी राशि ही खर्च कर पाया हिमाचल

03 जुलाई, 2025 12:40 PM

बिलासपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को बिलासपुर में हिमाचल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र के भरपूर सहयोग के बावजूद प्रदेश की कांगे्रस सरकार पैसा समय पर खर्च नहीं कर पा रही है। पीएम अभि योजना के तहत दिए गए पैसे में से प्रदेश सरकार अभी तक महज 21.7 फीसदी राशि खर्च कर पाई है, जबकि 15वें वित्त आयोग का भी मुश्किल से 24.6 फीसदी पैसा ही खर्च हो पाया है। यह हिमाचल के लोगों के साथ अन्याय है, जिसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। बेहतर होगा कि बेवजह वाद-विवाद करने के बजाय कांग्रेस सरकार समयबद्ध तरीके से इस पैसे का सदुपयोग करे, ताकि लोग लाभांवित हो सकें। बुधवार को बिलासपुर पहुंचे जेपी नड्डा ने सर्किट हाउस में राज्य अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा, झंडूता के जेआर कटवाल, सदर के त्रिलोक जमवाल व पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि पीएम अभि योजना के तहत वर्ष 2021 से 2025 तक हिमाचल को 360.11 करोड़ रुपये दिए गए हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक केवल 78 करोड़ रुपए ही खर्च किए हैं।

15वें वित्त आयोग के तहत प्रदेश को 521 करोड़ रुपए जारी किए गए। विडंबना यह है कि इस वित्त आयोग का अंतिम वर्ष शुरू हो चुका है, लेकिन केवल 128.62 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। अब तो 16वां वित्त आयोग आने वाला है। आखिर पिछला पैसा कब खर्च होगा? कांग्रेस सरकार की इस लेटलतीफी और ढुलमुल रवैये का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। नड्डा ने कहा कि गत 25 मई को सीएम सुक्खू ने उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने जायका का फंड दिलवाने में सहयोग का आग्रह किया था। केंद्र सरकार के प्रयासों से 30 जून को 1138 करोड़ रुपए का फंड मंजूर हो चुका है। अहम बात यह है कि इसमें से 1024 करोड़ रुपए केंद्र सरकार देगी। केंद्र से हिमाचल को यह पैसा ग्रांट के रूप में दिया जाएगा। प्रदेश सरकार को केवल 113 करोड़ रुपए का लोन वापस देना है। बेहतर होगा कि केवल सुर्खियां बटोरने के लिए किसी भी तरह का वाद विवाद करने के बजाए प्रदेश सरकार इस पैसे का समयबद्ध सदुपयोग करे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल