Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

अब दो घरेलू मीटरों पर 250 यूनिट फ्री बिजली, इन एक लाख परिवारों को 300 यूनिट मिलेंगे मुफ्त

03 अप्रैल, 2026 03:02 PM

शिमला: हिमाचल में बिजली उपभोक्ताओं को अब दो मीटरों पर 250 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। वहीं एक लाख गरीब परिवारों को 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने पर भी सरकार ने फैसला ले लिया है। इन उपभोक्ताओं को जीरो बिल जारी होगा और इसमें सेट, ईडी और मीटर टैक्स भी नहीं लगेगा। ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव शुभकर्ण सिंह ने इस संबंध में एक पत्र बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक को भेजा है। मुख्यमंत्री की ओर से बजट में एक लाख निर्धन परिवारों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने की घोषणा को अमलीजामा पहना दिया गया है। इसके तहत इन परिवारों को एक मीटर पर निशुल्क बिजली मिलेगी। पात्र परिवारों की सूची संबंधित विभाग बिजली बोर्ड के साथ साझा करेगा। प्रदेश में उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक फ्री बिजली देने को लेकर भी पत्र में स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। इसके तहत एक उपभोक्ता को दो बिजली मीटर पर प्रति माह 250 यूनिट निशुल्क बिजली मिलेगी। यानी कि एक मीटर पर 125 यूनिट निशुल्क बिजली बोर्ड देगा। पत्र के अनुसार एक राशन कार्ड पर अधिकतम दो बिजली मीटरों तक ही सबसिडी का लाभ मिलेगा। जिन उपभोक्ताओं के दो से अधिक मीटर हैं, उनके लिए दो मीटर का चयन बिलिंग सिस्टम के जरिए किया जाएगा और इसे उपभोक्ता बाद में बदल भी सकते है। पत्र में कहा गया है कि 0 से 125 यूनिट तक उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली मिलेगी।

126 से अधिक बिजली खपत और 126 से 300 और 301 यूनिट से अधिक खपत पर कोई सबसिडी नहीं मिलेगी। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने कंज्यूमर आईडी को राशन कार्ड से लिंक नहीं किया है, उन्हें सबसिडी का लाभ लेने के लिए यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। व्यवस्था के तहत 0 से 125 यूनिट स्लैब के उपभोक्ताओं को पहले की तरह जीरो बिल मिलता रहेगा, जबकि दो से अधिक बिजली मीटर वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक 5.44 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल चुकाना होगा। 126 से अधिक यूनिट पर इन उपभोक्ताओं को भी शून्य यूनिट से 5.89 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिल अदायगी करनी पड़ेगी। सरकार ने कृषि उपभोक्ताओं के लिए बिजली सबसिडी जारी रखने का फैसला लिया है। इसके तहत 0 से 20 केवीए तक के कनेक्शन पर 5.03 रुपए की बिजली दरों पर 4.73 रुपए की सबसिडी मिलेगी। प्रभावी दर घटकर 30 पैसे प्रति यूनिट रहेगी। इन उपभोक्ताओं से फिक्स्ड चार्ज 105 रुपए प्रति माह लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू