Wednesday, July 15, 2026
BREAKING
हरियाणाः SIR के तहत बांटे गए 2.6 लाख गणना फॉर्म अभी तक वापस नहीं मिले-ए. श्रीनिवास हरियाणा हर मोर्चे पर पिछड़ रहा, 2029 में भाजपा सरकार बनने का दावा हकीकत से दूर- गीता भुक्कल सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे दिग्विजय चौटाला, 17 जुलाई को जंतर-मंतर धरने पर देंगे समर्थन जींद में नई IIT की घोषणा करे प्रधानमंत्री, प्रदेश को कोई बड़ा तोहफा देकर जाएंः दीपेन्द्र हुड्डा करनाल रिंग रोड के काम में तेजी लाकर जल्द काम पूरा करेंः हरविंद्र कल्याण हरियाणाः स्क्रीनिंग अभियान में सामने आए टीबी के 25,600 से अधिक नए मामले हरियाणा: आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के कर्मचारियों की सेवाएं 2 माह और बढ़ीं संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन: नायब सिंह सैनी सिरसा में दूषित पेयजल से लोगों का स्वास्थ्य खतरे में : कुमारी सैलजा पंजाब और हरियाणा के आठ टोल प्लाजा पर बढ़ा टोल शुल्क, यहां देखें

हिमाचल

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

15 जुलाई, 2026 08:53 PM

शिमला : प्रदेश सरकार की 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ पात्र परिवारों तक जल्द पहुंचाने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने औपचारिकताएं पूरी करने का अभियान तेज कर दिया है। योजना के तहत पात्र परिवारों का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। जिन परिवारों की उपभोक्ता आईडी या राशन कार्ड का विवरण अधूरा है, उसे प्राथमिकता के आधार पर अपडेट किया जा रहा है, ताकि किसी भी पात्र परिवार लाभ से वंचित न रह जाए। लिहाजा इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर रहा है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में 300 यूनिट फ्री बिजली के लिए चयनित कई परिवारों की उपभोक्ता आईडी सिस्टम में दर्ज नहीं है। वहीं कईयों के राशन कार्ड नंबर भी रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं है। इसका पता चलते ही राज्य बिजली बोर्ड ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों को पूरी जानकारी जुटा कर ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए है। इसके लिए फील्ड स्टाफ को घर-घर संपर्क, फोन कॉल, संदेश और अन्य माध्यमों से लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने को कहा गया है। बोर्ड ने निर्देश दिए है कि इस कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा किया जाए, ताकि 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ बिना किसी बाधा के पात्र परिवारों तक पहुंच सके।

उधर, पता चला है कि बिजली बोर्ड के कांगड़ा जोन के तहत 20,388 पात्र उपभोक्ताओं में से 5,204 की उपभोक्ता आईडी सिस्टम में दर्ज नहीं मिली। जबकि 777 लाभार्थियों के राशन कार्ड नंबर भी रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं पाए गए। इसके बाद बोर्ड ने जल्द से जल्द सभी लंबित विवरण पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट भी भेजनी होगी। बिजली बोर्ड का कहना है कि रिकॉर्ड अपडेट होने के बाद योजना को लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने कहा कि इसी प्रकार की कमियां को तत्काल दूर किया जाए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने बीपीएल समेत अन्य जरूरतमंद परिवारों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया है। जिनमें इन परिवारों को प्राथमिकता दी गई है, जिनकी वार्षिक आय 75 हजार या उससे कम है। दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर परिवार, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे सदस्य वाले घर, दिव्यांग, विधवा, एकल एवं तलाकशुदा महिलाओं के परिवार और अनाथ बच्चों की देखभाल कर रहे परिवारों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। बहरहाल पात्र परिवारों का पूरा और सही रिकॉर्ड उपलब्ध होने के बाद ही उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी

शिमला के नेरवा में भीषण अग्निकांड, 2 आशियाने जलकर राख; गरीब परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

शिमला के नेरवा में भीषण अग्निकांड, 2 आशियाने जलकर राख; गरीब परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Mandi News: करसोग पंचायत समिति चुनाव में बड़ा 'खेला', बहुमत के बावजूद BJP के हाथ से फिसली अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी

Mandi News: करसोग पंचायत समिति चुनाव में बड़ा 'खेला', बहुमत के बावजूद BJP के हाथ से फिसली अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी

Mandi: मुख्यमंत्री के कामकाज से मंत्री और विधायक भी हताश : जयराम

Mandi: मुख्यमंत्री के कामकाज से मंत्री और विधायक भी हताश : जयराम

Shimla: ख्वाब देखती रह जाएगी भाजपा, हिमाचल में बदलेगी 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा : सुक्खू

Shimla: ख्वाब देखती रह जाएगी भाजपा, हिमाचल में बदलेगी 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा : सुक्खू

Himachal : मछली पालन से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर, PMMSY के तहत मिल रहा 40 से 60% तक अनुदान

Himachal : मछली पालन से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर, PMMSY के तहत मिल रहा 40 से 60% तक अनुदान

Himachal :

Himachal : "युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों से जोड़ना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता", शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा

Shimla: डिपुओं में सस्ता मिलेगा सरसों का तेल, चीनी व मलका दाल फिर गायब

Shimla: डिपुओं में सस्ता मिलेगा सरसों का तेल, चीनी व मलका दाल फिर गायब