Friday, July 17, 2026
BREAKING
विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें : दुष्यंत चौटाला जींद के रिलायंस सीबीजी प्लांट पर कांग्रेस का हमला, राव नरेंद्र सिंह बोले- 'ग्रीन एनर्जी के नाम पर जनता की सेहत से खिलवाड़' पुनर्वास की दिशा में शिक्षा और कौशल परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है : अशोक बुवानीवाला जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा भारत का भविष्य, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है : अनिल विज PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही' Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

हरियाणा

जींद के रिलायंस सीबीजी प्लांट पर कांग्रेस का हमला, राव नरेंद्र सिंह बोले- 'ग्रीन एनर्जी के नाम पर जनता की सेहत से खिलवाड़'

जींद के रिलायंस सीबीजी प्लांट पर कांग्रेस का हमला, राव नरेंद्र सिंह बोले- 'ग्रीन एनर्जी के नाम पर जनता की सेहत से खिलवाड़'

17 जुलाई, 2026 08:25 PM

जींद : हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव नरेंद्र सिंह ने जींद स्थित रिलायंस कम्प्रेस्ड बायो-गैस (सीबीजी) प्लांट को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद में हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ग्रीन एनर्जी का संदेश दिया, लेकिन उसी जिले में पिछले साढ़े तीन महीनों से रिलायंस के सीबीजी प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों की आवाज को सरकार नजरअंदाज कर रही है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि गोहाना रोड स्थित रिलायंस सीबीजी प्लांट घनी आबादी के बीच संचालित हो रहा है और स्थानीय लोगों के अनुसार प्लांट से निकलने वाले धुएं, दुर्गंध और प्रदूषण के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे क्षेत्र में अस्थमा, गले के संक्रमण और अन्य बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं तथा स्थानीय लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्लांट के कारण क्षेत्र की हवा और भूजल प्रदूषित हो रहे हैं तथा आसपास की संपत्तियों के मूल्य भी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर आवासीय क्षेत्र में इस प्लांट को संचालित करने की अनुमति दी गई है और प्रशासन इस मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस की मांग है कि रिलायंस सीबीजी प्लांट का संचालन तत्काल बंद किया जाए, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से इसकी निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराई जाए तथा प्लांट को आबादी से दूर किसी उपयुक्त औद्योगिक क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्थानीय निवासियों के आंदोलन के साथ खड़ी है और इस मुद्दे को केवल जींद तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि पूरे हरियाणा में उठाया जाएगा। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह कॉर्पोरेट हितों को जनता के स्वास्थ्य और पर्यावरण से ऊपर रख रही है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें : दुष्यंत चौटाला

सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें : दुष्यंत चौटाला

पुनर्वास की दिशा में शिक्षा और कौशल परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है : अशोक बुवानीवाला

पुनर्वास की दिशा में शिक्षा और कौशल परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है : अशोक बुवानीवाला

19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा

19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा

हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा भारत का भविष्य, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है : अनिल विज

हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा भारत का भविष्य, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है : अनिल विज

जनशिकायतों पर एक्शन मोड में अनिल विज, ट्यूबवेल ऑपरेटरों की जांच के आदेश, पुलिस को भी दिए सख्त निर्देश

जनशिकायतों पर एक्शन मोड में अनिल विज, ट्यूबवेल ऑपरेटरों की जांच के आदेश, पुलिस को भी दिए सख्त निर्देश

मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में नए युग का आगाज़: डा. अर्चना गुप्ता

मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में नए युग का आगाज़: डा. अर्चना गुप्ता

हरियाणा में टोल के नाम पर हो रही लूट, देश में सबसे ज्यादा वसूली : भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में टोल के नाम पर हो रही लूट, देश में सबसे ज्यादा वसूली : भूपेंद्र हुड्डा

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली

पीएम मोदी के हरियाणा दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का लिया जायजा

पीएम मोदी के हरियाणा दौरे से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का लिया जायजा

कुमारी सैलजा ने की कालांवाली की मुख्य विद्युत लाइन की समस्या के स्थायी समाधान की मांग

कुमारी सैलजा ने की कालांवाली की मुख्य विद्युत लाइन की समस्या के स्थायी समाधान की मांग