Thursday, September 03, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

17 जुलाई, 2026 08:03 PM

रामपुर बुशहर : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 15 जुलाई को रामपुर-खड़ाहण-कोटाधार-खोलीघाट मार्ग पर गरटोला के पास हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों का महात्मा गांधी सेवा चिकित्सालय रामपुर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। मंत्री ने उपचाराधीन घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मंत्री ने उपस्थित चिकित्सकों से घायलों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की और सभी घायलों का समुचित तथा बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार दुर्घटना से प्रभावित सभी परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। घायलों के परिजनों ने मंत्री के समक्ष क्षेत्र में चल रही पुरानी बसों की जगह नई तथा बेहतर स्थिति वाली बसें उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। परिजनों का कहना था कि नई बसों की उपलब्धता से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। मंत्री ने उनकी मांग गंभीरता से सुनी और आश्वासन दिया कि वे इस मामले को मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर रामपुर उपमंडल के लिए इलेक्ट्रिक बसों सहित नई बसों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने दुर्घटना में हुई तीन यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि दुर्घटना के समय बस में कुल 24 यात्री सवार थे, जिनमें से 3 की मौत हो गई जबकि अन्य घायल होकर महात्मा गांधी सेवा चिकित्सालय रामपुर में उपचाराधीन हैं। इस दौरान नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चन्द शर्मा, विभिन्न पार्टी पदाधिकारी तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू