Friday, July 17, 2026
BREAKING
विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें : दुष्यंत चौटाला जींद के रिलायंस सीबीजी प्लांट पर कांग्रेस का हमला, राव नरेंद्र सिंह बोले- 'ग्रीन एनर्जी के नाम पर जनता की सेहत से खिलवाड़' पुनर्वास की दिशा में शिक्षा और कौशल परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है : अशोक बुवानीवाला जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा भारत का भविष्य, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है : अनिल विज PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही' Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

राष्ट्रीय

विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी

17 जुलाई, 2026 08:30 PM

बिजनौर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बिजनौर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की विकास योजनाओं, कानून-व्यवस्था और किसानों के हित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला और देश के विभाजन से लेकर वर्तमान राजनीतिक मुद्दों तक कई विषयों पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज का बिजनौर तेजी से विकास की नई पहचान बना चुका है। जिले में अब बेहतर हाईवे, रेलवे नेटवर्क, मेडिकल कॉलेज जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं और गन्ना किसानों को समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। यदि किसी को यह विकास दिखाई नहीं देता तो उसे स्वयं बिजनौर आकर बदलाव देखना चाहिए।" उन्होंने नगीना के लकड़ी शिल्प का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यहां के कारीगरों ने अपनी उत्कृष्ट कारीगरी से दुनिया भर में पहचान बनाई है और स्थानीय हुनर को वैश्विक स्तर तक पहुंचाया है।

सीएम योगी ने कहा, "मुझे कई बार बिजनौर आने का अवसर मिला है, लेकिन वर्ष 2017 से पहले यह धारणा बनाई गई थी कि मुख्यमंत्री के लिए बिजनौर जाना अशुभ माना जाता है। समस्या स्थान में नहीं, बल्कि सोच में थी। यह वही पावन भूमि है, जहां भगवान श्रीकृष्ण महात्मा विदुर के घर पहुंचे थे और जहां मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त है। ऐसी भूमि पर आने से कोई क्यों बचेगा।"
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा, "हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध, दंगा, कर्फ्यू और माफिया से मुक्त बनाने का काम किया है। पहले की सरकारें अपराधियों पर नियंत्रण करने में असफल रहती थीं और धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाना उनकी मजबूरी बन जाता था। आज कांवड़ यात्रा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रामनवमी शोभायात्रा और दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साह के साथ संपन्न हो रहे हैं। प्रदेश में बेटियां, व्यापारी और किसान पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।"

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "देश का विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम था, जबकि इसका सबसे अधिक नुकसान विस्थापित परिवारों और सिख समुदाय को उठाना पड़ा।"
उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर होने वाले अत्याचारों का भी उल्लेख किया और कहा कि ऐसे मामलों पर कुछ राजनीतिक दल चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने अपने संबोधन में योगेंद्र नाथ मंडल और डॉ. भीमराव अंबेडकर का जिक्र करते हुए विभाजन के ऐतिहासिक संदर्भों को भी सामने रखा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हाल ही में उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से विस्थापित होकर आए लगभग 3,000 लोगों को भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज सौंपने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि ये परिवार करीब आठ दशक से अपने अधिकारों की प्रतीक्षा कर रहे थे और अब उन्हें न्याय मिल सका है।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार विकास, सुरक्षा और सुशासन के एजेंडे पर लगातार कार्य कर रही है और राज्य को देश के सबसे विकसित और सुरक्षित राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने जींद में 14,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, विकास की नई पटरी पर हरियाणा

पीएम मोदी ने जींद में 14,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, विकास की नई पटरी पर हरियाणा

अश्विनी वैष्णव ने बताए भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘नमो ग्रीन रेल’ के खास फीचर्स, ‘भारतीय रेलवे के लिए बड़ा मील का पत्थर’

अश्विनी वैष्णव ने बताए भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘नमो ग्रीन रेल’ के खास फीचर्स, ‘भारतीय रेलवे के लिए बड़ा मील का पत्थर’

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन: पीएम मोदी

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन: पीएम मोदी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन देशों का राजकीय दौरा, 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की करेंगी यात्रा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन देशों का राजकीय दौरा, 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की करेंगी यात्रा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच शुद्धिकरण अनुष्ठान शुरू, दिनेंद्र दास बोले- भगवान देंगे दंड...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच शुद्धिकरण अनुष्ठान शुरू, दिनेंद्र दास बोले- भगवान देंगे दंड...

बंगाल में SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-नागरिकता तय करना चुनाव आयोग का संवैधानिक अधिकार नहीं

बंगाल में SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-नागरिकता तय करना चुनाव आयोग का संवैधानिक अधिकार नहीं

शामली से योगी का विपक्ष पर तीखा वार, बोले-'जिन्ना के उपासक' विकास और विरासत के विरोधी

शामली से योगी का विपक्ष पर तीखा वार, बोले-'जिन्ना के उपासक' विकास और विरासत के विरोधी

अनुराग कुमार बनाए गए दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, संभालेंगे सतीश गोलचा की जगह

अनुराग कुमार बनाए गए दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, संभालेंगे सतीश गोलचा की जगह

पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद से रवाना हुई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद से रवाना हुई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

पीएम मोदी के विजन को दर्शाती है भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: पीयूष गोयल

पीएम मोदी के विजन को दर्शाती है भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: पीयूष गोयल