Friday, July 17, 2026
BREAKING
विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें : दुष्यंत चौटाला जींद के रिलायंस सीबीजी प्लांट पर कांग्रेस का हमला, राव नरेंद्र सिंह बोले- 'ग्रीन एनर्जी के नाम पर जनता की सेहत से खिलवाड़' पुनर्वास की दिशा में शिक्षा और कौशल परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है : अशोक बुवानीवाला जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा भारत का भविष्य, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है : अनिल विज PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही' Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

पंजाब

जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

17 जुलाई, 2026 08:23 PM

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नए सिरे से विकसित किए गए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा किया और यहां यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण देश के विकसित भारत के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नए स्वरूप में तैयार किए गए रेलवे स्टेशन केवल यात्रियों की सुविधा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये स्थानीय संस्कृति, विरासत और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देने वाले केंद्र बन रहे हैं।" उन्होंने कहा, "जालंधर कैंट स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है और इसकी क्षमता में भी विस्तार किया गया है। आनंदपुर साहिब, मुक्तसर और साहिबजादा अजीत सिंह नगर सहित कई अन्य स्टेशनों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे स्टेशन स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को भी प्रदर्शित कर रहे हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी ने जालंधर की खेल परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा, "यहां का रेलवे स्टेशन पंजाब की खेल संस्कृति और लोक विरासत को दर्शाता है। आनंदपुर साहिब स्टेशन पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब की झलक दिखाई देती है, जबकि अन्य स्टेशनों को भी स्थानीय पहचान के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।"
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया, "पंजाब में अपराध और गैंग गतिविधियों के कारण लोगों में असुरक्षा का माहौल है। कारोबारियों से फिरौती मांगे जाने और पुलिस प्रतिष्ठानों पर हमलों जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं। राज्य में नशे की समस्या भी गंभीर चुनौती बनी हुई है और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।"
प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी विपक्षी दलों को घेरा। उन्होंने कहा कि कई मामलों में आरोपी लोग जमानत पर बाहर हैं और कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने दिल्ली के एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि अदालत के फैसलों पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा, "केंद्र सरकार पंजाब के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य में भाजपा की सरकार नहीं होने के बावजूद केंद्र की एनडीए सरकार कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है।"
उन्होंने बताया, "जालंधर से कई नई रेल सेवाओं की शुरुआत की गई है। अमृतसर और काशी के बीच शुरू की गई नई रेल सेवा से गुरु रविदास जी के अनुयायियों को यात्रा में सुविधा होगी।" इसके अलावा दौलतपुर चौक और करतोली के बीच नई रेलवे लाइन, लुधियाना बाईपास परियोजना और दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के एक हिस्से जैसी परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने जालंधर के लोगों की ‘स्वच्छता से स्वागत’ पहल की प्रशंसा की और कहा कि यह नागरिक भागीदारी और कर्तव्य भावना का उदाहरण है। उन्होंने सिख समुदाय के महान नेता सरदार तेजा सिंह समुंद्री को उनकी शहादत की 100वीं बरसी पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
पीएम मोदी ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित रेलवे स्टेशन भारत की विरासत और आधुनिकता के संगम का प्रतीक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये परियोजनाएं पंजाब सहित पूरे देश के विकास को नई गति देंगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल

नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल

PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही'

PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही'

Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

'यह तो बस शुरुआत है, अभी और भी बहुत कुछ होगा...' BJP के मंच से बोले हरभजन सिंह

'यह तो बस शुरुआत है, अभी और भी बहुत कुछ होगा...' BJP के मंच से बोले हरभजन सिंह

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, बड़े सिख चेहरे हरजीत सिंह ग्रेवाल को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, बड़े सिख चेहरे हरजीत सिंह ग्रेवाल को मिली अहम जिम्मेदारी

PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे पद्मश्री संत निरंजन दास जी, रवनीत सिंह बिट्टू ने किया भव्य स्वागत

PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे पद्मश्री संत निरंजन दास जी, रवनीत सिंह बिट्टू ने किया भव्य स्वागत

गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा: मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा

गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा: मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा

पंजाब में बच्चा अडॉप्ट करना अब और आसान, सरकार ने जिलास्तर पर 26 एजेंसियां की तैनात

पंजाब में बच्चा अडॉप्ट करना अब और आसान, सरकार ने जिलास्तर पर 26 एजेंसियां की तैनात

बहिबल कलां और कोटकपूरा फायरिंग केस: SIT ने सुखबीर बादल को किया तलब

बहिबल कलां और कोटकपूरा फायरिंग केस: SIT ने सुखबीर बादल को किया तलब

गैंगस्टरां ते वार का 177वां दिन: पंजाब पुलिस की 600 स्थानों पर छापेमारी, 333 काबू

गैंगस्टरां ते वार का 177वां दिन: पंजाब पुलिस की 600 स्थानों पर छापेमारी, 333 काबू