Friday, July 17, 2026
BREAKING
विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें : दुष्यंत चौटाला जींद के रिलायंस सीबीजी प्लांट पर कांग्रेस का हमला, राव नरेंद्र सिंह बोले- 'ग्रीन एनर्जी के नाम पर जनता की सेहत से खिलवाड़' पुनर्वास की दिशा में शिक्षा और कौशल परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है : अशोक बुवानीवाला जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा भारत का भविष्य, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है : अनिल विज PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही' Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

पंजाब

PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही'

17 जुलाई, 2026 08:19 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर जालंधर पहुंचे। उन्होंने 125 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकसित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन कर इसे देश को समर्पित किया।

पंजाबी में शुरू की भाषण की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर में जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले "भारत माता की जय" का उद्घोष किया। इसके बाद उन्होंने पंजाबी में लोगों का संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पंजाब, पीरां-गुरुआं दी धरती ते तुहाडे सारेआं दे विच आ के मान महसूस हो रिहा है, पंजाबियों, किवें हो... चढ़दी कला च हो?" प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ समय पहले उन्हें गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य मिला था और आज एक बार फिर पंजाब की पवित्र धरती पर आकर उन्हें गर्व का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज जालंधर विकास का साक्षी बन रहा है। इसी दिन उन्हें देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का भी अवसर मिला है, जो भारत के आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

AAP सरकार पर खुलकर बरसे प्रधानमंत्री
इस दौरान उन्होंने जालंधर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब की कानून-व्यवस्था, विकास और केंद्र की योजनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री कहा कि आज पंजाब में गैंगस्टर सरेआम गोलियां चला रहे हैं और नशे के सौदागर खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की मौजूदा सरकार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में विफल रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब में भले ही भाजपा की सरकार नहीं है, लेकिन केंद्र की NDA सरकार राज्य के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। उन्होंने कहा कि पंजाब का विकास भाजपा का सपना और संकल्प है तथा केंद्र सरकार लगातार बुनियादी ढांचे और जनकल्याण से जुड़ी परियोजनाओं पर काम कर रही है।

'नागरिक देवो भव:' हमारी सरकार का मंत्र
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव:" है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की सेवा करना केंद्र सरकार का लक्ष्य है और बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सरदार तेजा सिंह समूंद्री को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि पंजाब की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत देश की अमूल्य धरोहर है।

रविदास अमृतसर-वाराणसी ट्रेन से श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री ने कहा कि रविदास अमृतसर-वाराणसी ट्रेन शुरू होने से गुरु रविदास जी के अनुयायियों और श्रद्धालुओं के लिए काशी की यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब में रेलवे, सड़क और अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार निवेश कर रही है।

'केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा'
प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार केंद्र की योजनाओं को लोगों तक नहीं पहुंचने दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के विकास के लिए लाखों करोड़ रुपये उपलब्ध कराए, लेकिन इन पैसों का सही उपयोग नहीं हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र की योजनाओं पर अपना स्टीकर लगाकर उनका प्रचार किया जा रहा है।

'कर्ज के सहारे चल रही है पंजाब सरकार'
प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार कर्ज ले रही है और राज्य के नाम पर उधार बढ़ाया जा रहा है। उनके अनुसार, विकास के लिए उपलब्ध कराए गए संसाधनों का प्रभावी उपयोग नहीं हो रहा, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुर्सी का रोना-धोना चल रहा।2014 से पहले कांग्रेस सरकारें ट्रेनों की घोषणाएं तो करती थीं, लेकिन उन्हें शुरू नहीं करती थीं। रेलवे स्टेशनों की दशकों तक उपेक्षा की गई और अंग्रेजों के समय के बने स्टेशन भी बदहाल रहे। उन्होंने कहा कि रेलवे में जो बड़े बदलाव आज दिखाई दे रहे हैं, वे कई दशक पहले हो जाने चाहिए थे।

'पंजाब के विकास के लिए भाजपा सरकार जरूरी'
प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब के विकास के लिए भाजपा सरकार की जरूरत है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें पंजाब के युवाओं की प्रतिभा और क्षमता पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में पंजाब के युवाओं का जज्बा सराहनीय है और 'खेलो इंडिया' जैसी योजनाएं युवाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि विकास, बेहतर कानून-व्यवस्था और मजबूत बुनियादी ढांचे के जरिए पंजाब नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने संत रविदास अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख पद्मश्री 108 संत निरंजन दास जी से भी मुलाकात की। यह मुलाकात संत रविदास अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रेस में बैठकर हुई।

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल

नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल

जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

'यह तो बस शुरुआत है, अभी और भी बहुत कुछ होगा...' BJP के मंच से बोले हरभजन सिंह

'यह तो बस शुरुआत है, अभी और भी बहुत कुछ होगा...' BJP के मंच से बोले हरभजन सिंह

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, बड़े सिख चेहरे हरजीत सिंह ग्रेवाल को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, बड़े सिख चेहरे हरजीत सिंह ग्रेवाल को मिली अहम जिम्मेदारी

PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे पद्मश्री संत निरंजन दास जी, रवनीत सिंह बिट्टू ने किया भव्य स्वागत

PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे पद्मश्री संत निरंजन दास जी, रवनीत सिंह बिट्टू ने किया भव्य स्वागत

गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा: मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा

गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा: मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा

पंजाब में बच्चा अडॉप्ट करना अब और आसान, सरकार ने जिलास्तर पर 26 एजेंसियां की तैनात

पंजाब में बच्चा अडॉप्ट करना अब और आसान, सरकार ने जिलास्तर पर 26 एजेंसियां की तैनात

बहिबल कलां और कोटकपूरा फायरिंग केस: SIT ने सुखबीर बादल को किया तलब

बहिबल कलां और कोटकपूरा फायरिंग केस: SIT ने सुखबीर बादल को किया तलब

गैंगस्टरां ते वार का 177वां दिन: पंजाब पुलिस की 600 स्थानों पर छापेमारी, 333 काबू

गैंगस्टरां ते वार का 177वां दिन: पंजाब पुलिस की 600 स्थानों पर छापेमारी, 333 काबू