Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Shimla: किन्नौर की शिल्टी ढांक में फटा पहाड़, नाले में आई मलबे की बाढ़! प्रशासन ने रास्ता किया बंद

29 जून, 2025 05:49 PM

किन्नाैर : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को एक बार फिर प्रकृति ने अपना रौद्र रूप दिखाया। जिले के शिल्टी ढांक क्षेत्र में अचानक हुए भारी भूस्खलन ने सभी को दहशत में डाल दिया। भूस्खलन इतना जबरदस्त था कि पहाड़ों से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर नीचे बहते हुए नाले में आ गए, जिससे वह नाला बाढ़ की तरह उफन पड़ा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह भूस्खलन शिल्टी के समीप एक संकरे नाले में हुआ, जहां पहाड़ों से अचानक भारी मात्रा में मलबा गिरा। देखते ही देखते नाले में मलबे का ऐसा बहाव आया, जैसे कोई नदी उफान पर हो। नाले में आए मलबे के इस तेज बहाव के चलते सड़क से गुजरना बेहद खतरनाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन शिल्टी सड़क मार्ग पर खतरा बरकरार है। यह मार्ग पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एक प्रमुख संपर्क मार्ग है, लेकिन भूस्खलन के बाद से यहां हालात बेहद असुरक्षित हो गए हैं।

इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए शिल्टी सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को अस्थाई रूप से बंद कर दिया ह,। साथ ही लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते, इस मार्ग से सफर करने से परहेज करें। प्रशासन द्वारा इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है और निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे स्थिति और भी बिगड़ सकती है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन मौके पर निगरानी बनाए हुए है और हालात सामान्य होने पर ही सड़क मार्ग को दोबारा बहाल किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल