Saturday, March 21, 2026
BREAKING
प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हवाई यात्रियों के लिए स्मार्ट योग रूटीन, आयुष मंत्रालय ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव केंद्र ने आयकर नियम 2026 के लिए अधिसूचना जारी की, रिटर्न फाइल करना आसान हुआ दिल्ली के उपराज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया मुख्यमंत्री सेहत योजना से बुजुर्गों को बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं: डॉ. बलबीर सिंह 214 करोड़ रुपये की लागत वाली काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से 33 गांवों और 11,500 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ: बरिंदर कुमार गोयल अगर गैस की कोई कमी नहीं तो लोगों की लाइन क्यों लगी है? : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुशासन का मूल मंत्र: तेजी, पारदर्शिता और समयबद्ध निपटान : अनिल विज

हिमाचल

Monsoon 2025: हिमाचल में मानसून से अब तक 2144 करोड़ का नुकसान, 261 लोगों की मौत

17 अगस्त, 2025 08:37 PM

हिमाचल प्रदेश में बरसात से हो रहा नुकसान थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रदेश में बीती रात से अभी तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की सूचना है। खासकर मंडी, कुल्लू व किन्नौर जिलों में भारी बारिश की वजह से नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला मंडी, कुल्लू और किन्नौर में लगातार भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित जिला के उपायुक्तों से व्यक्तिगत रूप से बात कर क्षति की विस्तृत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवरुद्ध सडक़ों की बहाली एवं राहत कार्य में तेजी लाने को भी कहा है। उन्होंने लोगों से नदियों और नालों से दूर रहने और समय-समय पर जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कढ़ाई से पालन करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पूरे संकल्प के साथ लोगों के साथ खड़ी है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बरसात से हो रहे नुकसान का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। रविवार सुबह तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 2144 करोड़ रूपए तक का नुकसान आंका गया है और 261 लोगों की विभिन्न हादसों में मौत हो चुकी है। अभी भी बरसात का दौर जारी है। हालांकि मॉनसून के धीमा पडऩे की बात मौसम विभाग ने की है मगर फिर भी कुछ जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। अभी एक दो दिन बारिश का दौर यूं ही जारी रहेगा मगर इसके बाद फिर मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा। फिलहाल प्राकृतिक आपदाओं की वजह से हिमाचल के कई जिला ऐसे हैं जो संकट के दौर से गुजर रहे हैं। राजधानी शिमला में भी झमाझम बारिश का दौर जारी है जिससे नुकसान हो रहा है।

मॉनसून के इस सीजन में अब तक 37 लोग लापता ही हैं वहीं 332 लोग घायल हो चुके हैं। 278 पक्के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जबकि 288 कच्चे मकान भी पूरी तरह तबाह हुए हैं। इनके अलावा प्रदेश में 703 पक्के मकानों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है तो वहीं 1116 कच्चे मकानों को भी आंशिक नुकसान उठाना पड़ा है। नुकसान का यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तीन जिलों के डीसी को राहत एवं पुर्नवास कार्यों में तेजी लाने को कहा है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले