Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Kullu: बिजली महादेव रोपवे के विरोध में सड़काें पर उतरा जनसैलाब, रामशिला से ढालपुर तक निकली राेष रैली

25 जुलाई, 2025 05:39 PM

कुल्लू : खराहल घाटी में प्रस्तावित बिजली महादेव रोपवे प्रोजैक्ट के खिलाफ शुक्रवार को कुल्लू जिले में जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। रामशिला से लेकर ढालपुर तक निकाली गई एक विराेध रैली निकाली गई, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणाें, महिलाओं, बुजुर्गाें और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह रैली रामशिला से शुरू होकर अखाड़ा बाजार, ब्यासा मोड़, सरवरी, लोअर ढालपुर होते हुए डीसी कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान "बिजली महादेव की जय", "रोपवे नहीं चाहिए" जैसे नारों से पूरा कुल्लू गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने डीसी कार्यालय तक पहुंचकर सरकार से इस प्रोजैक्ट को रद्द करने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई बिजली महादेव रोपवे संघर्ष समिति ने की। समिति का कहना है कि यह परियोजना न केवल पर्यावरण को नुक्सान पहुंचाएगी, बल्कि स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं और सदियों पुरानी देव परंपराओं को भी ठेस पहुंचाएगी।

धार्मिक स्थल को न बनाएं पर्यटन स्थल
संघर्ष समिति और स्थानीय लोगों की स्पष्ट मांग है कि बिजली महादेव जोकि एक पवित्र देवस्थल है, उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। समिति के अध्यक्ष सुरेश नेगी ने कहा कि यह सिर्फ एक आंदोलन नहीं, हमारी आस्था और संस्कृति की रक्षा का प्रयास है। यहां देव कार्यों के दौरान आवाजाही पर रोक लगाई जाती है। उन्हाेंने सवाल किया कि रोपवे बनने के बाद क्या कोई कंपनी इन परंपराओं का सम्मान करेगी? वहीं रैली में शामिल एक महिला मनी देवी ने कहा कि बिजली महादेव हमारे आराध्य हैं। यहां पेड़ों की कटाई और पर्यावरण को नुक्सान पहुंचाकर रोपवे बनाना देवता की अवहेलना है। सरकार को चाहिए कि वो देववाणी और जनता की भावनाओं का सम्मान करे।

राजनीति से ऊपर उठकर हुआ आंदोलन, मंच पर भावुक हुए महेश्वर सिंह
इस आंदोलन में कोई दलगत राजनीति नहीं दिखी। दिलचस्प बात यह रही कि भाजपा समर्थकों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी इस रैली में शामिल हुए। रैली में पूर्व विधायक व पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की उपस्थिति ने आंदोलन को और भी मजबूती दी। उन्होंने कहा कि जब इतनी बड़ी संख्या में जनता और महिलाएं विरोध में खड़ी हैं, तो हम कैसे आंखें मूंद सकते हैं? इस दौरान मंच पर उनका भावुक होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

व्यापारियों ने दिया समर्थन
शहर के व्यापारियों ने भी संघर्ष समिति का साथ दिया। व्यापार मंडल के विरोध के बावजूद कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखे और रैली में शामिल हुए। संघर्ष समिति ने व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि यह समर्थन दर्शाता है कि यह सिर्फ एक क्षेत्रीय मुद्दा नहीं, बल्कि देवभूमि की अस्मिता का प्रश्न है।

संघर्ष समिति ने दी चेतावनी
संघर्ष समिति के अनुसार बिजली महादेव में देव वाणी साफ कहती है कि रोपवे नहीं चाहिए। यदि जबरदस्ती यह परियोजना थोपने की कोशिश की गई, तो इसका परिणाम पूरा प्रदेश भुगतेगा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश नेगी ने चेतावनी दी कि समिति तब तक शांत नहीं बैठेगी जब तक रोपवे योजना को पूरी तरह से रद्द नहीं किया जाता।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल