Saturday, May 24, 2025
BREAKING
आतंकवादी हों या माओवादी, किसी को नहीं बख्शेंगे जयशंकर का बचाव कर रहे भाजपा सांसद को कांग्रेस का करारा जवाब उत्तर प्रदेश में 10 रोहिंग्या के खिलाफ केस दर्ज पंजाब में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, PSPCL ने जारी किया नया संदेश पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री की चेतावनी! ड्यूटी पर लौट आएं या फिर 50 लाख रुपये ... जालंधर के इस रेलवे स्टेशन पर माहौल तनावपूर्ण, जांच में जुटी पुलिस MLA रमन अरोड़ा पर कार्रवाई के बाद AAP की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, पढ़ें... पंजाब में भयानक सड़क हादसा, बुझ गए दो घरों के चिराग Jalandhar: MLA रमन अरोड़ा पर FIR दर्ज, घर किया सील शिक्षा मंत्री ने पंजाब के स्कूलों को लेकर किया बड़ा ऐलान

खेल

IPL 2025 : राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया

21 मई, 2025 12:13 PM

नई दिल्ली – युद्धवीर सिंह चरक और आकाश मधवाल (तीन-तीन विकेट) के बाद वैभव सूर्यवंशी (57) और कप्तान संजू सैमसन (41) रनों पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 17 गेंदे शेष रहते छह विकेट से हराया। 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 37 रन जोड़े। चौथे ओवर में अंशुल काम्बोज ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए (36) रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान संजू सैमसन ने दूसरे विकेट लिए 98 रन जोड़े। 14वें ओवर में आर अश्विन ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर चेन्नई को दूसरी सफलता दिलाई। जायसवाल ने 31 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (41) रन बनाये। तीसरे विकेट के रूप में अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी को अपना शिकार बनाया। वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए (57) रनों की पारी खेली। रियान पराग (तीन) को नूर अहमद ने बोल्ड आउट किया। राजस्थान रॉयल्स ने 17.1 ओवर में चार विकेट पर 188 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। ध्रुव जुरेल 12 गेंदों में (31) और शिमरॉन हेटमायर पांच गेंदो में (12) रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आर अश्विन को दो विकेट मिले। अंशुल काम्बोज और नूर अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई को दूसरे ही ओवर में युद्धवीर सिंह चरक ने डेवन कॉन्वे (10) को आउटकर पहला झटका दिया। इसी ओवर में युद्धवीर ने उर्विल पटेल (शून्य) को आउटकर राजस्थान रॉयल्स को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये रवि अश्विन ने सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे के साथ पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट लिये 56 रन जोड़े। छठे ओवर में तुषार देशपांडे ने आयुष म्हात्रे को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। आयुष म्हात्र ने 20 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाते हुए (43) रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में हसरंगा ने रवि अश्विन आठ गेंदों में (13) को आउटकर राजस्थान को चौथी सफलता दिलाई। रवींद्र जाडेजा (एक) युद्धवीर सिंह का तीसरा शिकार बने। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे ने छठे विकेट के लिये 59 रन जोड़कर चेन्नई की रनों की रफ्तार को कायम रखा। 14वें ओवर में आकाश मधवाल ने डेवाल्ड ब्रेविस को बोल्ड कर चेन्नई को छठा झटका दिया। डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए (42) रनों की पारी खेली। शिवम दुबे 32 गेंदों में (39) रन बनाकर सातवें विकेट के रूप में आउट हुये। इसी ओवर में एमएस धोनी (16) रन बनाकर आउट हुये। चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। अंशुल काम्‍बोज (पांच) और नूर अहमद (दो) रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान रॉयल्स की ओर से युद्धवीर सिंह और आकाश मधवाल ने तीन-तीन विकेट मिले। तुषार देशपांडे और वानिंदु हसरंगा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

म्हात्रे कप्तान, सूर्यवंशी को मौका, इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान

म्हात्रे कप्तान, सूर्यवंशी को मौका, इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान

नीता अंबानी ने पहले बुमराह को लगाया सेनेटाइजर, फिर मिलाया हाथ

नीता अंबानी ने पहले बुमराह को लगाया सेनेटाइजर, फिर मिलाया हाथ

IPL 2025 : रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु में जैकब बेथेल की जगह टिम सिफर्ट

IPL 2025 : रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु में जैकब बेथेल की जगह टिम सिफर्ट

IPL 2025 : आज मुंबई इंडियस और दिल्ली कैपिटल्स में होगी प्लेऑफ की जबरदस्त जंग

IPL 2025 : आज मुंबई इंडियस और दिल्ली कैपिटल्स में होगी प्लेऑफ की जबरदस्त जंग

भारत से टेस्ट सीरीज और एशेज से पहले इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने छोड़ी शराब

भारत से टेस्ट सीरीज और एशेज से पहले इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने छोड़ी शराब

एशिया कप से हटा भारत, अटकलों के बीच BCCI सचिव सैकिया का बयान आया सामने

एशिया कप से हटा भारत, अटकलों के बीच BCCI सचिव सैकिया का बयान आया सामने

ऑपरेशन सिंदूर के डेलिगेशन से TMC ने किया किनारा, विदेश नहीं जाएंगे सांसद यूसुफ पठान

ऑपरेशन सिंदूर के डेलिगेशन से TMC ने किया किनारा, विदेश नहीं जाएंगे सांसद यूसुफ पठान

IPL 2025 : राहुल द्रविड़ ने ध्रुव जुरेल का किया बचाव, मैच में चूकने पर जताया अफसोस

IPL 2025 : राहुल द्रविड़ ने ध्रुव जुरेल का किया बचाव, मैच में चूकने पर जताया अफसोस

IPL 2025 : आज प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने को सनराइजर्स से भिड़ेंगे सुपर जायंट्स

IPL 2025 : आज प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने को सनराइजर्स से भिड़ेंगे सुपर जायंट्स

Virat Kohli : विराट कोहली को फैंस ने ही नहीं, नेचर ने भी दिया सम्मान

Virat Kohli : विराट कोहली को फैंस ने ही नहीं, नेचर ने भी दिया सम्मान