Saturday, July 11, 2026
BREAKING
Welcome To The Jungle Day 15: 'धमाल 4' की आंधी में उड़े अक्षय कुमार या फिल्म ने उड़ाया गर्दा, जानें शुक्रवार का कलेक्शन जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल यादव को सजा दी, फटकार लगाई; पर 2 रहम भी फ्लॉप एक्टर के साथ डायरेक्टर ने बनाई ब्लॉकस्टर फिल्म, 4 सुपरस्टार ने कर दिया था रिजेक्ट आलिया भट्ट की पिछली 5 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन, एक ने तो पहले दिन कमाए थे 133 करोड़, जानिए अजय देवगन की पिछली 5 फिल्मों की ओपनिंग डे की कमाई, इस फिल्म ने पहले दिन कमाए थे 43 करोड़ Ikka Review : सनी देओल और अक्षय खन्ना की कोर्टरूम ड्रामा ने जीता दिल या किया निराश, जानें कैसी है फिल्म जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता

मनोरंजन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल यादव को सजा दी, फटकार लगाई; पर 2 रहम भी

11 जुलाई, 2026 10:20 AM

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत ने राजपाल यादव की दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए सात मामलों में तीन-तीन महीने जेल की सजा सुनाई पर कोर्ट ने कहा कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी, इसलिए राजपाल यादव को तीन महीने ही जेल में रहना होगा। सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए भी समय दिया गया। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल यादव को सजा दी, फटकार लगाई; पर 2 रहम भी बॉलीवुड की फिल्मों में अपने हास्य-विनोद से दर्शकों को लोटपोट करने वाले राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में बुरी तरह घिर गए हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामलों में दोषी ठहराए जाने के फैसले को शुक्रवार को बरकरार रखा। जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा की बेंच ने राजपाल यादव को सभी सात मामलों में तीन-तीन महीने की सजा दी, जुर्माना लगाया और फटकारा भी। हालांकि, जस्टिस शर्मा ने रहम दिखाते हुए कहा कि सभी मामलों में सजा एक साथ चलेगी, जिससे राजपाल यादव को 21 बजाय 3 महीने ही जेल में रहना होगा। इसके अलावा उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील के लिए समय देते हुए राजपाल यादव को अदालत से ही जेल भेजने की बजाय 2 महीने का समय दिया।

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने दोषसिद्धि को चुनौती देने वाली याचिकाएं दायर करने में 1,894 दिन या पांच वर्ष से अधिक की असाधारण देरी को माफ करने से इनकार कर दिया। साथ ही उन्होंने यादव को सातों शिकायतों में शिकायतकर्ता को एक-एक करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करने का निर्देश दिया है। बेंच ने साफ किया कि अभिनेता की ओर से पहले ही अदा की जा चुकी लगभग दो करोड़ रुपये की राशि का समायोजन किया जाएगा।

अभिनेता का बयान ही बना सजा का आधार
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने फैसले में कहा कि राजपाल यादव को कई मौके दिए गए, लेकिन वह अपने वादों को पूरा करने में विफल रहे। जस्टिस शर्मा ने कहा, 'इससे भी अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि इन याचिकाओं पर सुनवाई पूरी होने के दिन राजपाल यादव ने इस अदालत के सामने कहा कि वह शिकायतकर्ता को कोई राशि देने के लिए तैयार नहीं है। पैसे लौटाने के बजाय पांच बार जेल जाना पसंद करेगा।'

जेल के साथ जुर्माना भी
जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अपने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता राजपाल नौरंग यादव को सातों शिकायत में से प्रत्येक में तीन महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई जाती है। प्रत्येक मामले में 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। बता दें शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्ष 2013 में यादव ने वर्ष 2010 में एक फिल्म के लिए उन्हें दी गई पांच करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के निपटान के लिए 1.05 करोड़ रुपये के सात चेक दिए थे, जो बाउंस हो गए।

अदालत ने फटकारते हुए कहा- कानून स्क्रिप्ट नहीं कि बदल दिया जाए
अदालत ने कहा कि यदि कोई याचिकाकर्ता कोर्ट में दिए गए वचनों को पूरा करने की बजाय यदि जेल जाने का रास्ता चुनता है तो यह उसकी मर्जी है। अदालत ने राजपाल यादव को फटकार लगाते हुए कहा, 'कानून कोई स्क्रिप्ट नहीं जो किसी ऐक्टर की मर्जी के मुताबिक दोबारा लिख दिया जाए और न ही रणनीति में हर बदलाव के साथ कानूनी स्थिति बदली जा सकती है चाहे वादी कोई भी हो। अदालतें स्थापित कानूनी सिद्धांतों और अपने सामने मौजूद रिकॉर्ड के आधार पर फैसला करती हैं और सभी पर समान रूप से कानून लागू करती हैं। हर पक्षकार से निष्पक्षता और न्यायिक प्रक्रिया के प्रति सम्मान की उम्मीद करती हैं। मौजूदा पक्षकार भी इस नियम का अपवाद नहीं हो सकता।'

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Welcome To The Jungle Day 15: 'धमाल 4' की आंधी में उड़े अक्षय कुमार या फिल्म ने उड़ाया गर्दा, जानें शुक्रवार का कलेक्शन

Welcome To The Jungle Day 15: 'धमाल 4' की आंधी में उड़े अक्षय कुमार या फिल्म ने उड़ाया गर्दा, जानें शुक्रवार का कलेक्शन

फ्लॉप एक्टर के साथ डायरेक्टर ने बनाई ब्लॉकस्टर फिल्म, 4 सुपरस्टार ने कर दिया था रिजेक्ट

फ्लॉप एक्टर के साथ डायरेक्टर ने बनाई ब्लॉकस्टर फिल्म, 4 सुपरस्टार ने कर दिया था रिजेक्ट

आलिया भट्ट की पिछली 5 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन, एक ने तो पहले दिन कमाए थे 133 करोड़, जानिए

आलिया भट्ट की पिछली 5 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन, एक ने तो पहले दिन कमाए थे 133 करोड़, जानिए

अजय देवगन की पिछली 5 फिल्मों की ओपनिंग डे की कमाई, इस फिल्म ने पहले दिन कमाए थे 43 करोड़

अजय देवगन की पिछली 5 फिल्मों की ओपनिंग डे की कमाई, इस फिल्म ने पहले दिन कमाए थे 43 करोड़

Ikka Review : सनी देओल और अक्षय खन्ना की कोर्टरूम ड्रामा ने जीता दिल या किया निराश, जानें कैसी है फिल्म

Ikka Review : सनी देओल और अक्षय खन्ना की कोर्टरूम ड्रामा ने जीता दिल या किया निराश, जानें कैसी है फिल्म

गौरव खन्ना को नहीं जानते हैं राम कपूर, कहा- कभी नहीं देखा, लोग बोले- जलन दिख रही है

गौरव खन्ना को नहीं जानते हैं राम कपूर, कहा- कभी नहीं देखा, लोग बोले- जलन दिख रही है

जावेद जाफरी का दावा इस वजह से नहीं बन पाए A लिस्ट स्टार, बोले- सलमान खान के साथ भी ऐसा हुआ

जावेद जाफरी का दावा इस वजह से नहीं बन पाए A लिस्ट स्टार, बोले- सलमान खान के साथ भी ऐसा हुआ

गोविंदा गोली लेकर पहुंचे पत्नी सुनीता आहूजा से लॉक अप 2 में मिलने, बोले- मार ले अब मुझे

गोविंदा गोली लेकर पहुंचे पत्नी सुनीता आहूजा से लॉक अप 2 में मिलने, बोले- मार ले अब मुझे

Cocktail 2 Box Office Day 21: बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' ने पूरे किए तीन हफ्ते, क्या छू पाएगी सौ करोड़ का आंकड़ा

Cocktail 2 Box Office Day 21: बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' ने पूरे किए तीन हफ्ते, क्या छू पाएगी सौ करोड़ का आंकड़ा

श्रेया कालरा का शॉकिंग दावा- शिवांगी जोशी को डेट के दौरान कुशाल टंडन ने किए थे उन्हें मैसेज, बोलीं- उन्होंने मुझे...

श्रेया कालरा का शॉकिंग दावा- शिवांगी जोशी को डेट के दौरान कुशाल टंडन ने किए थे उन्हें मैसेज, बोलीं- उन्होंने मुझे...