Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

मनोरंजन

Welcome To The Jungle Day 15: 'धमाल 4' की आंधी में उड़े अक्षय कुमार या फिल्म ने उड़ाया गर्दा, जानें शुक्रवार का कलेक्शन

11 जुलाई, 2026 10:22 AM

'वेलकम टू द जंगल' के सामने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' भी आकर खड़ी हो गई है। इसके साथ ही अब अजय देवगन की ‘धमाल 4’ भी रिलीज हो गई है। खैर 'वेलकम टू द जंगल' को रिलीज हुए आज 15 दिन हो गए हैं। Welcome To The Jungle Day 15: 'धमाल 4' की आंधी में उड़े अक्षय कुमार या फिल्म ने उड़ाया गर्दा, जानें शुक्रवार का कलेक्शन Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 15: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है। अक्षय के फैंस ने उनकी इस फिल्म के रिलीज का लंबा इंतजार किया। यह फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक दो नहीं बल्कि सितारों की पूरी महफिल सजी हुई है। इस फिल्म ने डे वन से ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काटना शुरू कर दिया था। हालांकि, अब इसके सामने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' भी आकर खड़ी हो गई है। इसके साथ ही अब अजय देवगन की ‘धमाल 4’ भी रिलीज हो गई है। खैर 'वेलकम टू द जंगल' को रिलीज हुए आज 15 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब इसके दूसरे शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया है।

डे वाइज देखें 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन

वीक 1 93.15 करोड़ रुपये
वीक 2 31.90 करोड़ रुपये
डे 15 1.00 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 126.05 करोड़ रुपये

15 दिनों में अक्षय की फिल्म ने किया धमाल
अहमद खान के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी 'वेलकम टू द जंगल' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 'भूत बंगला' के बाद अक्षय कुमार 'वेलकम टू द जंगल' में भी अपनी एक्टिंग के चलते छा गए हैं। 'वेलकम टू द जंगल' को दर्शकों के अलावा क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। 'वेलकम टू द जंगल' के कलेक्शन की बात कर करें तो ओपनिंग डे पर इसने 15.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, वीकेंड पर इसने जमकर बवाल काटा। ऐसे में अब फिल्म के 15वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को 1.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में 'वेलकम टू द जंगल' का अबतक का कलेक्शन भारत में 126.05 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट
रिपोर्ट्स की मानें तो 'वेलकम टू द जंगल' का बजट करीब 125 करोड़ रुपये के खर्च में बनाया गया है। मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, आफताब शिवदसानी, दलेर मेहंदी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज