Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Himachal: सीएम सुक्खू बाेले-हरियाणा बीबीएमबी एरियर चुकाने का शपथ पत्र देगा, तभी बनेगा किशाऊ बांध

26 जून, 2025 05:01 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी पावर प्रोजैक्टों में 12 फीसदी राॅयल्टी और 1 फीसदी लाडा राशि के अलावा 40 वर्ष बाद प्रोजैक्ट हस्तांतरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नदियों में बहते पानी पर हमारा अधिकार है। ऐसे में सभी पावर प्रोजैक्टों पर 12, 18, 30 व 40 वर्ष का फार्मूला लागू होना चाहिए। मुख्यमंत्री यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री सुक्खू कहा कि किशाऊ बांध का निर्माण कार्य तभी आगे बढ़ेगा, जब हरियाणा बीबीएमबी बकाया एरियर भुगतान करने संबंधी शपथ पत्र सुप्रीम कोर्ट में दायर करेगा। एरियर की इस राशि को नकद धनराशि या बिजली के रूप में हस्तांतरित करके लौटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हरियाणा व दिल्ली को प्रोजैक्ट में 90:10 के अनुपात से राशि देने को तैयार है, लेकिन हिमाचल प्रदेश को पैदा होने वाली बिजली पर धनराशि देने की मांग की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह न्यायोचित नहीं है और इसका पूरा खर्च केंद्र सरकार को वहन करना चाहिए। उन्होंने एसजेवीएनएल के नाथपा-झाकड़ी प्रोजैक्ट को 40 वर्ष बाद हिमाचल प्रदेश सरकार को हस्तांतरित करने और बीबीएमबी में 12 फीसदी बिजली रॉयल्टी के रूप में देने की मांग की। उन्होंने कहा कि रॉयल्टी देने का यह निर्णय केंद्र सरकार की नीति का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीबीएमबी.प्रोजैक्ट में 2800 से 2900 मैगावाट बिजली हिमाचल प्रदेश के बहते पानी से पैदा हो रही है, जिसकी भरपाई 12 फीसदी रॉयल्टी के रूप में होनी चाहिए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के प्रति लोगों को भी जागरूक होने की आवश्यकता है, क्योंकि प्रदेश कब तक शोषण को सहता रहेगा। यदि प्रदेश को पावर प्रोजैक्टों में उसका लाभ मिलता तो आज प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के साथ विकास की तस्वीर कुछ और ही होती। उन्होंने कहा कि आज भी हिमाचल प्रदेश के बांध विस्थापितों को राजस्थान में अपना हक नहीं मिल रहा है। इसी तरह बिलासपुर में उजड़े लोगों को भी अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी पड़ रही है। 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल