Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Himachal: चम्बा-चांजू मार्ग पर भयंकर लैंडस्लाइड, दुनिया से 8 घंटे कटा रहा 4 पंचायतों का संपर्क

25 जुलाई, 2025 05:37 PM

जिला चम्बा के चुराह उपमंडल में प्राकृतिक आपदाएं लगातार मुसीबतें खड़ी कर रही हैं। शुक्रवार काे सुबह करीब 6 बजे चम्बा-नकराेड़-चांजू मार्ग पर कठवाड़ के पास भयंकर भूस्खलन हुआ, जिसके चलते सड़क पूरी तरह से मलबे में दब गई और वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर न तो कोई वाहन था और न ही कोई राहगीर, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लोक निर्माण विभाग की टीम ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए करीब 8 घंटे बाद सड़क काे छाेटे वाहनाें के लिए बहाल कर दिया है। 

बता दें कि भूस्खलन के कारण करीब 4 पंचायतों चांजू, चरड़ा, देहरा और बघेईगढ़ का संपर्क जिला मुख्यालय व दुनिया से पूरी तरह कट गया था, लेकिन अब मार्ग बहाल हाेने से इन पंचायताें के बाशिंदाें ने राहत की सांस ली है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह जैसे ही सड़क बंद होने की सूचना मिली ताे तुरंत मशीनरी और कर्मचारी माैके पर भेजे गए, जिन्हाेंने 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क काे छाेटे वाहनाें के लिए बहाल कर दिया है। माैके पर मशीनरी मलबा हटाने में जुटी हुई है तथा जल्द ही सड़क को पूरी तरह से आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

पहले भी आईं कई प्राकृतिक आपदाएं
चुराह क्षेत्र में बीते कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बादल फटने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई स्थानों पर नाले उफान पर आ गए, जिससे लोक निर्माण विभाग के तीन पुल बह चुके हैं। सबसे बड़ी क्षति उस समय हुई जब एक नव निर्मित पुल, जिसकी लागत 2 करोड़ रुपए से अधिक थी, बादल फटने की वजह से बह गया। उस पुल के बहने से भी इन्हीं पंचायतों का संपर्क टूट गया था। उस समय विभाग ने अस्थायी रास्ता बनाकर लोगों को राहत दी थी, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है।

किसान परेशान, आजीविका पर मंडरा रहा संकट 
भूस्खलन और बाढ़ से न केवल सड़कें और पुल तबाह हुए हैं, बल्कि स्थानीय किसानों के खेतों को भी भारी नुक्सान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसलें बह गई हैं या मिट्टी से भर गई हैं। इससे ग्रामीणों की आजीविका पर भी संकट मंडराने लगा है। ग्रामीणों की मांग है कि सरकार इस क्षेत्र की स्थिति को गंभीरता से ले और स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए। साथ ही, आपदा प्रबंधन तंत्र को और मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से जनजीवन अधिक प्रभावित न हो।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल