Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने भूटान सरकार को 5000 से अधिक चिलगोजा के पौधे भेंट किए

12 अगस्त, 2025 08:38 PM

शिमला : रॉयल भूटानी एम्बेसी के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन ताशी पेलडन और मंत्री सलाहकार चिमी वांगमो के नेतृत्व में भूटान साम्राज्य के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की तथा परस्पर संबंधों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और भूटान के बीच संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच 1949 में मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे, जिसे 2007 में नवीनीकृत किया गया। उन्होंने कहा कि इन संबंधों को और अधिक मजबूत करते हुए प्रदेश की जनता की ओर से मित्रता के प्रतीक के रूप में भूटान सरकार के वन एवं पार्क सेवा विभाग को आज 5000 से अधिक चिलगोजा पौधे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी अक्तूबर में, जाईका परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा एकत्र किए गए 50 किलोग्राम चिलगोजा के बीज भी भूटान को प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि चिलगोजा के पौधे जिला किन्नौर तथा जिला चंबा के पांगी और भरमौर क्षेत्रों में पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि चिलगोजा के बीज किन्नौर जिला के लोगों की आजीविका में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और बाजार में इन्हें अच्छा मूल्य प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि इन बीजों में औषधीय गुणों के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। उन्होंने भूटान सरकार को चिलगोजा के पौधे लगाने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने की पेशकश की।

ताशी पेलडन ने चिलगोजा के पौधे प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहल मैत्री संबंधों को और मजबूत बनाने में सहायक होगी। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर तथा प्रधान मुख्य अरण्यपाल संजय सूद भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल