Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Himachal News: अब जीवन नहीं आसान… टूट गए घर, उजड़े खेत-खलिहान

15 जुलाई, 2025 12:11 PM

मंडी: सराज त्रासदी में प्रभावित हुए लोगों को सरकार बसाएगी। इसके लिए वनटाइम पॉलसी लाई जाएगी। क्षेत्र में फसलों सहित बागबानी को कितना नुकसान हुआ है, इसका भी आकलन किया जाएगा। सराज के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने बगस्याड़ में आपदा प्रभावितों के साथ नुकसान का जायजा लेने के बाद साफ कर दिया है कि सरकार सेब और क्षेत्र में की जा रही फूलों की खेती को हुए नुकसान का आकलन करवाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व सैनिक कल्याण मंत्री डा. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने मंडी जिला के सराज में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर यहां हुए नुकसान तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। राज्य सरकार की ओर से सराज क्षेत्र को सात करोड़ रुपए तुरंत प्रभाव से जारी किए गए हैं। आपदा में बेघर हुए परिवारों को गृह निर्माण के लिए सात लाख रुपए तथा छह माह तक मकान किराए के रूप में 5000 रुपए प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

पूर्ण क्षतिग्रस्त श्रेणी में डाले जांएगे गाद से भरे घर

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के जिन घरों में गाद भरी है, बड़े पत्थर आ गए हैं तथा असुरक्षित हैं, उन्हें पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त श्रेणी में डालने पर सरकार विचार कर रही है। क्षतिग्रस्त घरों के सामान और पशुधन का मुआवजा भी प्रदेश सरकार देगी। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारियों को सभी प्रकार के नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। फू लों की खेती और सेब बागबानी को हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। राज्य सरकार आपदा प्रभावितों को विऊर से बसाने के लिए वन टाइम पॉलिसी लाने पर विचार करेगी। सराज के आपदा प्रभावित थुनाग व जंजैहली क्षेत्रों में 13,353 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त 5527 रोगियों को घर-गांव में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं। चिकित्सा अधिकारी जंजैहली, बगस्याड़ व करसोग के लिए तीन आपातकालीन चिकित्सा किट, 62 बॉक्स दवाइयों व इंजेक्शन के भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से बगस्याड़ क्षेत्र में जन्म प्रतिक्षा गृह स्थापित किया गया है जो कि प्रसव पूर्व मातृत्व संबंधी मामलों तथा सुरक्षित प्रसव में उपयोगी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सडक़, बिजली, पेयजल सहित सभी आवश्यक सेवाएं बहाल करने के लिए भी युद्ध स्तर पर कायज़् जारी है। थुनाग मंडल के अंतर्गत जलशक्ति विभाग की बुरी तरह से क्षतिग्रत 241 पेयजल योजनाओं में से 167 पेयजल योजनाओं को अस्थायी तौर पर चालू कर दिया गया है।

फिर डराने लगा मंडी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मंडी — जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मंडी जिला के भी कई स्थानों पर भारी बारिश, आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।

जिला प्रशासन ने साढ़े तीन हजार राशन किट बांटी

मंडी — सराज त्रासदी के बाद राहत में लगे प्रशासन ने क्षेत्र में साढ़े छह हजार से ज्यादा तिरपाल पीडि़तों को बांट दिए हैं। आसमान से बरसी इस आफत के बाद प्रशासनिक अमले ने साढ़े तीन हजार से ज्यादा राशन किट भी बांटी है। त्रासदी के14 दिन बीत जाने के बाद भी नुकसान और प्रभावितों का सही आंकड़ा नहीं मिल पाया है। इसके अलावा 17 लापता लोगों का पता भी नहीं लगाया जा सका है।

158 सडक़ें बंद, 88 विद्युत ट्रांसफार्मर भी ठप

वर्तमान में जिला मंडी में 158 मार्ग, 88 विद्युत ट्रांसवऊार्मर तथा 133 पेयजल योजनाएं अभी भी बाधित हैं, जिन्हें सुचारू रूप से बहाल करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। सडक़ों को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा पर्याप्त मात्रा में मशीनरी लगाकर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

सराज में पेयजल मुहैया करवाने की कोशिशें तेज

मंडी — आपदा से बुरी तरह प्रभावित सराज क्षेत्र में पेयजल सहित सभी आवश्यक सेवाएं बहाल करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। जल शक्ति विभाग के प्रयासों से वर्तमान में 167 पेयजल योजनाओं को अस्थायी तौर पर चालू कर दिया गया है।

चंडीगढ़-मनाली एनएच रात भर रहा बंद

पंडोह — चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राज मार्ग डेंजरस ब्लैक प्वाइंट पर रात भर बंद रहा। सोमवार को अंधेरा होने और लगातार हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने वाहनों और यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा के लिए पूरी रात मंडी से पंडोह सडक़ मार्ग को बंद कर दिया है। पुलिस ने लोगों से आह्वान किया है कि रात को छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक सडक़ मार्ग कुल्लू के लिए वाया मंडी कटौला तथा कुल्लू से मंडी के लिए पंडोह से वाया गोहर चैलचोक सडक़ मार्ग का प्रयोग करें।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल