Friday, July 04, 2025
BREAKING
संजीव अरोड़ा को पंजाब मंत्रीमंडल में मिली यह बड़ी जिम्मेवारी हिमाचल में और बिगड़ सकते हैं हालात,!भारी बारिश का अलर्ट फिर जारी पटियाला ज़िले में बाढ़ का फिलहाल कोई खतरा नहीं: डिप्टी कमिश्नर मंजीत सिंह पंजाब में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त : पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने सौंपा नियुक्ति पत्र महाराष्ट्र में थ्रस्ट सेक्टर और उच्च प्रौद्योगिकी में 1.35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी प्रधानमंत्री मोदी और घाना के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा भारत और घाना बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है : पीएम मोदी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज शहरी स्थानीय निकायों के शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन अमरनाथ यात्रा के लिए दूसरा जत्था रवाना, तीर्थयात्रियों ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए सरकार की तारीफ की अमरनाथ यात्रा हुई शुरु, बम-बम भोले के जैकारों से गूंजा पवित्र स्थान

हिमाचल

Himachal Cloud Burst: बादल फटने से करोड़ों की चपत; करसोग, जंजैहली और थुनाग में सड़क-बिजली-पानी बंद

03 जुलाई, 2025 12:46 PM

मंडी, : मंडी जिला में हुई भारी बारिश से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। जलशक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड और लोक निर्माण विभाग विभिन्न प्रभावित घटना स्थलों में रेस्टोरेशन कार्य में जुटे हैं।

करसोग, जंजैहली और थुनाग में अब भी रेस्टोरेशन कार्य चल रहा है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई बिजली के पोल जमींदोज हो गए हैं, जिससे गांव के अधिकांश हिस्सों में अंधेरा छा गया है।

जिला में अब भी एक नेशनल हाइवे सहित 151 सड़कें बंद पड़ी हैं। धर्मपुर में 26, सराज में 12, मंडी में 09, थलौट में 35, सुंदरनगर में 04, गोहर में 06, करसोग में 36, जोगेंद्रनगर में 02, पद्घर में 10 और सकाघाट में 11 सड़कें बंद हैं। 

वहीं, जिला में 489 विद्युत योजनाओं को ठीक किया जा रहा है, जो सोमवार से बंद पड़ी हैं। गोहर में सबसे अधिक 370 योजनाएं ठप पड़ी हैं। यहां विभागीय कर्मचारी नहीं पहुंच पाए हैं। इसके साथ ही 465 वाटर सप्लाई स्कीमें भी बंद पड़ी हैं। मंडी शहर में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बाधित है। इससे जिला के लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

जल शक्ति विभाग को 3.25 करोड़ का नुकसान

जलशक्ति विभाग के मंडी डिवीजन को 3.25 करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं पूरे शहर में जल आपुर्ति बाधित हुई है। विभाग वाटर सप्लाई स्कीमों के रेस्टोरशन कार्यों में जुटा है। वहीं शहर में लोगों द्वारा वाटर टैंकों के सहारे बुधवार को काम चलाया गया। पानी की स्कीमें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राजकुमार सैणी ने बताया कि कर्मचारी पेयजल योजनाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं।

विद्युत बोर्ड के 13 करोड़ रुपए बाढ़ के साथ बहे

भारी बारिश ने विद्युत बोर्ड को लगभग 13 करोड़ का नुकसान पहुंचाया है। इसकी वजह से कई इलाकों में अंधेरा छाया है। राहत कार्यों में मौसम का मिजाज भी  बाधा बना हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल में और बिगड़ सकते हैं हालात,!भारी बारिश का अलर्ट फिर जारी

हिमाचल में और बिगड़ सकते हैं हालात,!भारी बारिश का अलर्ट फिर जारी

Himachal Breaking : अटल टनल मार्ग बंद: कंगनी नाले में बाढ़ से रास्ता बाधित, वाहन अब रोहतांग पास होकर भेजे जा रहे

Himachal Breaking : अटल टनल मार्ग बंद: कंगनी नाले में बाढ़ से रास्ता बाधित, वाहन अब रोहतांग पास होकर भेजे जा रहे

केंद्र का दिया पैसा खर्च नहीं कर पा रही सरकार, अभी तक महज इतनी राशि ही खर्च कर पाया हिमाचल

केंद्र का दिया पैसा खर्च नहीं कर पा रही सरकार, अभी तक महज इतनी राशि ही खर्च कर पाया हिमाचल

Himachal Pradesh: CM ने किया सीएचसी, सीबीएसई स्कूल के साथ-साथ कृषि ख़रीद केंद्र का किया ऐलान

Himachal Pradesh: CM ने किया सीएचसी, सीबीएसई स्कूल के साथ-साथ कृषि ख़रीद केंद्र का किया ऐलान

राजीव बिंदल की तीसरी पारी शुरू, डा. जितेंद्र सिंह ने की भाजपा अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की घोषणा

राजीव बिंदल की तीसरी पारी शुरू, डा. जितेंद्र सिंह ने की भाजपा अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की घोषणा

Himachal Pradesh: हिमाचल के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, करसोग के बाद धर्मपुर, लौंगनी में बादल फटा

Himachal Pradesh: हिमाचल के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, करसोग के बाद धर्मपुर, लौंगनी में बादल फटा

मंडी में 4 जगह फटे बादल, गोहर में बह गए 9 लोग, हिमाचल में अगले 3 घंटे बेहद खतरनाक

मंडी में 4 जगह फटे बादल, गोहर में बह गए 9 लोग, हिमाचल में अगले 3 घंटे बेहद खतरनाक

नालागढ़ में HRTC सरकाघाट डिपो की बस पलटी, 42 यात्री थे सवार

नालागढ़ में HRTC सरकाघाट डिपो की बस पलटी, 42 यात्री थे सवार

Mandi-Kullu NH पर LandSlide का कहर, थलोट टनल के पास फंसे सैकड़ों वाहन

Mandi-Kullu NH पर LandSlide का कहर, थलोट टनल के पास फंसे सैकड़ों वाहन

राष्ट्र मंडल संसदीय संघ सम्मेलन : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के हितों की पैरवी की, देखें अहम बिंदु

राष्ट्र मंडल संसदीय संघ सम्मेलन : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के हितों की पैरवी की, देखें अहम बिंदु