Saturday, March 21, 2026
BREAKING
प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हवाई यात्रियों के लिए स्मार्ट योग रूटीन, आयुष मंत्रालय ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव केंद्र ने आयकर नियम 2026 के लिए अधिसूचना जारी की, रिटर्न फाइल करना आसान हुआ दिल्ली के उपराज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया मुख्यमंत्री सेहत योजना से बुजुर्गों को बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं: डॉ. बलबीर सिंह 214 करोड़ रुपये की लागत वाली काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से 33 गांवों और 11,500 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ: बरिंदर कुमार गोयल अगर गैस की कोई कमी नहीं तो लोगों की लाइन क्यों लगी है? : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुशासन का मूल मंत्र: तेजी, पारदर्शिता और समयबद्ध निपटान : अनिल विज

हिमाचल

Himachal: सीएम सुक्खू ने लगाया आराेप, कहा-5 गुटों में बंटी भाजपा में अंतर्कलह चरम पर

14 अगस्त, 2025 08:01 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया है कि 5 गुटों में बंटी भाजपा के भीतर अंतर्कलह चरम पर है। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हैं जब विधानसभा में जयराम बोलते हैं, तो उनके दूसरे ही सदस्य हाथ उठा लेते हैं। मुख्यमंत्री यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा सांसद व विधायक केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाने गए, लेकिन वर्ष 2023 की आपदा के समय भाजपा में ऐसी एकजुटता नहीं दिखी। उन्होंने कहा कि इस बार आपदा सराज पर आई, तो विपक्ष मदद की गुहार लगाने पहुंच गया। इसके विपरीत पिछली आपदा के समय पारित प्रस्ताव के समय भाजपा ने सदन से वॉकआऊट कर लिया था। 

सदन में विपक्ष को अपना पक्ष रखने के लिए मिलेगा पूरा अवसर 
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि मानसून सत्र की अवधि इस बार अधिक रखी गई है। ऐसे में विपक्ष को अपना पक्ष रखने के लिए पूरा अवसर मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि विपक्ष वॉकआऊट करने की बजाय सदन में प्राकृतिक आपदा सहित अन्य विषय पर सार्थक चर्चा करेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सदन में बोलने का अधिक अवसर दिया जाएगा, बशर्ते वह विषयों को उठाने में गंभीरता दिखाए। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए अभी केंद्र सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। निकट भविष्य में केंद्र से प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मदद की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने अढ़ाई वर्ष के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे पग बढ़ाए हैं।

मौसम परिवर्तन के कारण कुल्लू, किन्नौर व लाहौल में बादल फटे
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कुल्लू, किन्नौर और शीत मरुस्थल माने जाने वाले लाहौल-स्पीति में बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा ग्लोबल वार्मिंग के कारण हो रहे मौसम परिवर्तन के कारण हो रहा है, जिसके वैज्ञानिक अध्ययन का केंद्र सरकार से आग्रह किया है। केंद्र सरकार की तरफ से इसके लिए टीम का गठन करके वस्तुस्थिति को सामने लाया जाएगा।

सरकाघाट में करेंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को सरकाघाट में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री वीरवार को ही सड़क मार्ग से सरकाघाट के लिए रवाना हो गए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कर्मचारियों और पैंशनरों को डीए के साथ बकाया वित्तीय अदायगियों के मिलने की सरकार से उम्मीद लगाए बैठे हैं। इसके अलावा आम आदमी को भी स्वतंत्रता दिवस से सरकार को उम्मीदें हैं। जिला स्तर पर मंत्री स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले