Thursday, May 14, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Himachal: शिमला में विंटर कार्निवाल का आगाज, CM सुक्खू ने सांस्कृतिक परेड को दिखाई हरी झंडी

24 दिसंबर, 2025 08:40 PM

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान पर नगर निगम शिमला द्वारा आयोजित शिमला विंटर कार्निवाल का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली सांस्कृतिक परेड को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस परेड में हिमाचल के सभी जिलों के सांस्कृतिक दलों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा वातावरण लोकरंग में रंग गया।

शुभारम्भ के उपरांत मुख्यमंत्री ने गेयटी थिएटर में लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने टाऊन हॉल के समीप आयोजित पारंपरिक महानाटी और होम गार्ड इंटर बटालियन बैंड प्रतिस्पर्धा का भी आनंद लिया। इस वर्ष का कार्निवाल चिट्टा मुक्त हिमाचल (नशा मुक्त हिमाचल) थीम पर आयोजित किया जा रहा है, जिसके सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्निवाल के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद पर्यटकों से सीधा संवाद किया और उनके अनुभव सांझा किए। पर्यटकों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल की शांत वादियां और शुद्ध हवा उन्हें आनंद के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य भी प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश में आने वाले पर्यटक मेहमानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की आर्थिकी को संबल मिलता है और शिमला के साथ-साथ धर्मशाला में भी कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आधारभूत संरचना को सुदृढ़ कर रही है। प्रदेश में ईको-टूरिज्म की अपार संभावनाओं को देखते हुए नई संशोधित नीति के तहत वन विभाग द्वारा 11 स्थलों का आबंटन कर दिया गया है, जबकि 27 अन्य स्थलों के आबंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में होम-स्टे को प्रोत्साहित करने के लिए ब्याज पर अनुदान योजना शुरू की गई है और पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी आरम्भ किया गया है। इसके अलावा, पर्यटन क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने के लिए 'पर्यटन निवेश प्रोत्साहन परिषद' का गठन किया गया है, जिससे पर्यटन गतिविधियों को और गति मिलेगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, एआईसीसी सचिव विदित चौधरी, स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, विधायक विवेक शर्मा, शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उपमहापौर ऊमा कौशल सहित प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी व गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल