Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
चंडीगढ़ पुलिस की इंस्पेक्टर डॉ. परवेश शर्मा डीएसपी पद पर पदोन्नत प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त टिक्करताल को मनाली की तर्ज पर पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित : नायब सिंह सैनी मानसून की पहली वर्षा से सिरसा सहित हरियाणा के अनेक शहरों की बदहाली पर जनता में रोष दिल्ली मार्च की तैयारी : शंभू बॉर्डर पर जुटने लगे भारी संख्या में किसान, पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा सख्त पंजाबः आतंकी साजिश का पर्दाफाश, आईडी और खतरनाक हथियारों के साथ 17 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली कूच को रोकने के लिए पुलिस ने सील की सीमाएं, किसान बोले-'टकराव नहीं, संवाद चाहते हैं' गुरदासपुर में बारिश बनी मुसीबत! रावी का जलस्तर बढ़ा, आधा दर्जन गांवों का टूटा संपर्क

राष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का जोर, 21-22 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी

21 जुलाई, 2026 01:23 PM

दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने आखिरकार करवट ले ली है। बीती देर रात हुई झमाझम बारिश के बाद लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बारिश के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे सुबह का मौसम सुहावना हो गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार 21 और 22 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे दिन सामान्य रूप से आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह, पूर्वाह्न और दोपहर के समय मध्यम से भारी बारिश होगी। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। वहीं शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

22 जुलाई को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे दिन सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे तथा मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी। इस दिन भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि 23 जुलाई से मौसम में कुछ राहत देखने को मिलेगी। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान सामान्य रूप से बादलों से ढका रहेगा और मध्यम बारिश की संभावना है, लेकिन कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

24 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री, जबकि आर्द्रता 80 से 65 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस दिन केवल बादल छाए रहने की संभावना है और कोई मौसम संबंधी चेतावनी नहीं है। इसी तरह 25 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आर्द्रता 80 से 60 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। मौसम सामान्य रूप से बादलों वाला रहेगा।

26 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आर्द्रता 75 से 55 प्रतिशत के बीच रहेगी। इस दिन भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दो दिनों तक दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण जलभराव, ट्रैफिक जाम और पेड़ों की शाखाएं टूटने जैसी स्थितियां बन सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, खुले स्थानों पर बिजली चमकने के समय खड़े न रहने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा WTO में 21 और 23 जुलाई को आयोजित होगी

भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा WTO में 21 और 23 जुलाई को आयोजित होगी

पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन पर दी बधाई

पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन पर दी बधाई

पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, लिखा- एकाग्रता और संकल्प हमारे स्नायुतंत्र की भांति है

पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, लिखा- एकाग्रता और संकल्प हमारे स्नायुतंत्र की भांति है

एस. जयशंकर और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री की अहम वार्ता, व्यापार-निवेश सहयोग को मिलेगी नई गति

एस. जयशंकर और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री की अहम वार्ता, व्यापार-निवेश सहयोग को मिलेगी नई गति

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बेनिन के राजदूत से की मुलाकात, चुनाव प्रबंधन सहयोग पर चर्चा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बेनिन के राजदूत से की मुलाकात, चुनाव प्रबंधन सहयोग पर चर्चा

'संसद चलो' मार्च में उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन, कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट थानों में एफआईआर दर्ज

'संसद चलो' मार्च में उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन, कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट थानों में एफआईआर दर्ज

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बर्नहैम को दी बधाई, भारत-ब्रिटेन व्यापक साझेदारी को और गहरा करने पर दिया जोर

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बर्नहैम को दी बधाई, भारत-ब्रिटेन व्यापक साझेदारी को और गहरा करने पर दिया जोर

राष्ट्रपति मुर्मु अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में पहुंची उत्तरी मैसेडोनिया

राष्ट्रपति मुर्मु अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में पहुंची उत्तरी मैसेडोनिया

ग्रेटर नोएडा में सरिया से भरा ट्रक नाले में पलटा, चालक की दर्दनाक मौ*त, दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

ग्रेटर नोएडा में सरिया से भरा ट्रक नाले में पलटा, चालक की दर्दनाक मौ*त, दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

दिल्ली में आज किसानों की महारैली को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई प्रमुख मार्गों पर लग सकते हैं प्रतिबंध

दिल्ली में आज किसानों की महारैली को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई प्रमुख मार्गों पर लग सकते हैं प्रतिबंध