Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
चंडीगढ़ पुलिस की इंस्पेक्टर डॉ. परवेश शर्मा डीएसपी पद पर पदोन्नत प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त टिक्करताल को मनाली की तर्ज पर पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित : नायब सिंह सैनी मानसून की पहली वर्षा से सिरसा सहित हरियाणा के अनेक शहरों की बदहाली पर जनता में रोष दिल्ली मार्च की तैयारी : शंभू बॉर्डर पर जुटने लगे भारी संख्या में किसान, पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा सख्त पंजाबः आतंकी साजिश का पर्दाफाश, आईडी और खतरनाक हथियारों के साथ 17 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली कूच को रोकने के लिए पुलिस ने सील की सीमाएं, किसान बोले-'टकराव नहीं, संवाद चाहते हैं' गुरदासपुर में बारिश बनी मुसीबत! रावी का जलस्तर बढ़ा, आधा दर्जन गांवों का टूटा संपर्क

पंजाब

मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक

21 जुलाई, 2026 06:28 PM

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज चंडीगढ़ में रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता संग्रामी तथा बागवानी मंत्री श्री मोहितंदर भगत ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग तथा पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन (पेस्को) के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के लिए अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की।

बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिवारों तथा उनके आश्रितों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर तथा पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए।

इससे पहले बैठक के दौरान रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री सुमेर सिंह गुर्जर तथा निदेशक ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) ने विभाग की विभिन्न परियोजनाओं तथा उनकी प्रगति के बारे में मंत्री को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। इस अवसर पर विभाग की चल रही परियोजनाओं, आवश्यक बजट, कर्मचारियों की पदोन्नतियों, भर्ती प्रक्रिया तथा सैनिक स्कूलों के विकास से संबंधित मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर श्री भगत ने पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन (पेस्को) के कार्यों की भी समीक्षा की। पेस्को के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह ने पूर्व सैनिकों को कॉरपोरेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए रोजगार तथा कॉरपोरेशन की प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मंत्री ने पूर्व सैनिकों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाने तथा पेस्को की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निर्देश दिए।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाबः आतंकी साजिश का पर्दाफाश, आईडी और खतरनाक हथियारों के साथ 17 आरोपी गिरफ्तार

पंजाबः आतंकी साजिश का पर्दाफाश, आईडी और खतरनाक हथियारों के साथ 17 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली कूच को रोकने के लिए पुलिस ने सील की सीमाएं, किसान बोले-'टकराव नहीं, संवाद चाहते हैं'

दिल्ली कूच को रोकने के लिए पुलिस ने सील की सीमाएं, किसान बोले-'टकराव नहीं, संवाद चाहते हैं'

गुरदासपुर में बारिश बनी मुसीबत! रावी का जलस्तर बढ़ा, आधा दर्जन गांवों का टूटा संपर्क

गुरदासपुर में बारिश बनी मुसीबत! रावी का जलस्तर बढ़ा, आधा दर्जन गांवों का टूटा संपर्क

अमृतसर में एक ही दिन में 40 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, इलाके में भगदड़

अमृतसर में एक ही दिन में 40 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, इलाके में भगदड़

एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन

नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल

नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार: कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल

10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ  किया काबू

10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू

सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्न कंपनियों ने 618 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट: अमन अरोड़ा

सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्न कंपनियों ने 618 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट: अमन अरोड़ा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के घर-घर गणना चरण के अंतर्गत दिड़बा और निहाल सिंह वाला की चुनाव टीमों को 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए बधाई

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के घर-घर गणना चरण के अंतर्गत दिड़बा और निहाल सिंह वाला की चुनाव टीमों को 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए बधाई