Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Himachal: अनुराग ठाकुर बाेले-'कांग्रेस की धार्मिक कट्टरता और तुष्टिकरण का नतीजा था विभाजन'

14 अगस्त, 2025 08:00 PM

दौलतपुर चौक : 1947 में देश का विभाजन एक ऐसी त्रासदी थी, जिसकी पीड़ा आज भी अनगिनत आंखों में महसूस की जा सकती है। उस समय राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को साधने के लिए धर्म के आधार पर विभाजन का रक्तपात हुआ और निर्वासन के दंश से भारत माता की आत्मा को छलनी कर दिया गया। यह बात विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर गगरेट क्षेत्र के हरवाल गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं लाेकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने कही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के दौर में विभाजन विभीषिका की दर्दनाक कहानियां न लिखीं और न ही किसी सरकारी स्मृति का हिस्सा बनीं। मोदी सरकार ने अगस्त 2021 को घोषणा की थी कि प्रतिवर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा, ताकि राष्ट्र विभाजन के उन पीड़ितों को श्रद्धांजलि दे सके, जिन्हें दशकों से सरकारों व लोगों ने भुला दिया था। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विभाजन को याद रखना सांप्रदायिक नहीं, इसे इतिहास से मिटाना सांप्रदायिक है।

कांग्रेस ने इतिहास को दबाया और भाजपा ने इतिहास को पुनर्जीवित किया
अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि मोहम्मद अली जिन्ना से लेकर इस्लामिक संगठनों तक धार्मिक अलगाववाद की राजनीति आज भी जारी है। हिमाचल से लेकर उत्तराखंड और मुंबई से लेकर केरल तक लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जब ऐसे देशों से अल्पसंख्यक हिन्दू-सिख अपनी बहू-बेटियों की इज्जत बचाने के लिए देश में आए तो मोदी सरकार ने उन्हें शरण और नागरिकता देकर न्याय देने का काम किया। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को याद दिलाते हुए कहा कि विभाजन का कारण कोई और नहीं था, बल्कि यह कांग्रेस की धार्मिक कट्टरता और तुष्टिकरण का नतीजा था। आज भी कांग्रेस दंगाइयों को बचाती है। सेना पर सवाल उठाती है, सीएए का विरोध करती है। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म करके कश्मीर को नई गति, विकास और नई पहचान दी है। कांग्रेस ने इतिहास को सदा दबाया है और भाजपा ने इतिहास को पुनर्जीवित किया है।

मोदी सरकार ने हिमाचल काे दिए हजारों करोड़ रुपए, सुक्खू सरकार ने कुछ नहीं किया
हिमाचल को केंद्र से कम मदद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2004 से 2014 तक यूपीए की सरकार थी, उस दौरान जितना पैसा केंद्र ने एसडीआरएफ में हिमाचल को दिया, मोदी सरकार ने उससे 3 गुना ज्यादा पैसा हिमाचल को दिया। जितना पैसा एनडीआरएफ के तहत 10 वर्षों में यूपीए सरकार ने हिमाचल को दिया, उससे 5 गुना ज्यादा पैसा दिया। हजारों करोड़ रुपए मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को दिए, लेकिन सुक्खू सरकार ने जहां आपदा आई, वहां कुछ नहीं किया और दूसरे क्षेत्रों में पैसे खर्च किए, ऐसे आरोप कांग्रेस सरकार पर लगे हैं। भद्रकाली गांव में एक प्रोजैक्ट को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि मामले की जानकारी जुटाकर उचित कार्रवाई की जाएगी। केन्द्रीय विद्यालय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने स्कूल की स्वीकृति के साथ बजट का प्रावधान भी कर दिया है, अब अस्थायी भवन देना राज्य सरकार का काम है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल