Saturday, March 21, 2026
BREAKING
प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हवाई यात्रियों के लिए स्मार्ट योग रूटीन, आयुष मंत्रालय ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव केंद्र ने आयकर नियम 2026 के लिए अधिसूचना जारी की, रिटर्न फाइल करना आसान हुआ दिल्ली के उपराज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया मुख्यमंत्री सेहत योजना से बुजुर्गों को बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं: डॉ. बलबीर सिंह 214 करोड़ रुपये की लागत वाली काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से 33 गांवों और 11,500 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ: बरिंदर कुमार गोयल अगर गैस की कोई कमी नहीं तो लोगों की लाइन क्यों लगी है? : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुशासन का मूल मंत्र: तेजी, पारदर्शिता और समयबद्ध निपटान : अनिल विज

हिमाचल

Chandigarh -Manali Leh NH Blocked : चंडीगढ़–लेह हाईवे बंद, मनाली के समीप कई मीटर सड़क ब्यास में बही, हाइवे पर कई जगह भूस्खलन, घंटों जाम में फंसे हजारों वाहन

26 अगस्त, 2025 01:17 PM

मंडी/कुल्लू। लगातार भारी बारिश से चंडीगढ़–लेह नेशनल हाईवे की हालत बदतर हो गई है। मनाली के समीप बांहग में सड़क का एक बड़ा हिस्सा कट जाने से लेह जाने वाले वाहन मनाली में फंस गए हैं, जबकि मनाली से कुल्लू का मार्ग भी बाधित हो चुका है। 

यहां शेरे पंजाब होटल समेत कई दुकानें ब्यास नदी के रौद्र रूप की भेंट चढ़ गई हैं। वहीं, मंडी से मनाली तक कई स्थानों पर भूस्खलन और नाले उफान पर आने से सोमवार को भी हाईवे कई घंटों तक बंद रहा।

झलोगी और दवाड़ा के पास हुए ताज़ा भूस्खलन के चलते रविवार शाम से लेकर सोमवार सुबह तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। इस दौरान करीब 2,500 वाहन फंस गए। औट–बनाला से झीड़ी तक करीब 1,500 वाहन जाम में खड़े रहे। जिला प्रशासन ने यात्रियों के लिए अस्थायी भोजन और पानी की व्यवस्था की।

पंडोह, 9 मील, रोप-वे, दयोड़, बनाला और शनि मंदिर के पास भी लगातार भूस्खलन हो रहा है। नालों का पानी सड़क पर आने से कई जगह मार्ग असुरक्षित बना हुआ है। कई बार हाईवे को आंशिक रूप से बहाल किया गया लेकिन भारी बारिश के चलते स्थिति स्थिर नहीं रह पा रही है।

यातायात प्रभावित होने से कुल्लू–मंडी की यात्रा समय भी 12 से 15 घंटे तक पहुँच गया है। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी घंटों जाम में फंसे रहे। हाईवे की दुर्दशा को लेकर विधानसभा में भी आवाज उठी है और NHAI अधिकारियों से आपात बैठक बुलाने की बात कही गई है।

प्रदेश में हालात इतने खराब हैं कि कुल 700 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। आठ जिलों में स्कूल बंद रखने पड़े हैं। मनाली में कई घर और होटल बह गए, वहीं लाहौल-स्पीति में बर्फबारी ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

इधर, टकरोली टोल प्लाज़ा की ख़राब स्थिति को लेकर कारगिल युद्ध के एक हीरो ने सड़क परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर टोल वसूली बंद करने की मांग की है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम में सुधार होने तक हाईवे पर सफर न करें। (SBP)

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले