Friday, May 15, 2026
BREAKING
'बाल्टिक रणनीति को नया आकार दे रहे हैं चीन और रूस के संबंध', अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनी घरेलू एयरलाइंस के सपोर्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एटीएफ पर वैट को घटाकर 7 प्रतिशत किया आईआईटी रुड़की ने भारत के लिए तैयार किया हाई-रिजॉल्यूशन जलवायु डेटासेट, आपदा तैयारी और जलवायु जोखिम आकलन में मिलेगी मदद भारत को शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 2037 तक 80 लाख करोड़ रुपए के निवेश की आवश्यकता : रिपोर्ट मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धराशाई; दाम 11,700 रुपए तक कम हुए आखिरी सवाल: साहसी सिनेमा की दमदार मिसाल, बेधड़क सवालों से झकझोरती फिल्म मां बनने के बाद अभिनेत्रियों को क्यों नहीं मिलता काम, रुबीना दिलैक ने बताई इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई तीन साल की उम्र से ठुमकने लगी थीं 'धक धक गर्ल', बतौर कथक नृत्यांगना नौवें साल में मिला था स्कॉलरशिप सैमसन को भारत का अगला टी20 कप्तान बनते देखना चाहते हैं रवि शास्त्री, गिनाई विकेटकीपर-बल्लेबाज की खूबियां इटैलियन ओपन: इगा स्वियातेक को हराकर एलिना स्वितोलिना ने बनाई फाइनल में जगह

हिमाचल

हिमाचल सरकार की बड़ी पहल, गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के घर अब ई-स्कूटर से पहुंचेंगी दवाइयां

25 जून, 2025 05:50 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब एचआईवी, एसटीआई (यौन संचारित रोग), टीबी और हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। राज्य सरकार ने इन मरीजों के लिए घरद्वार पर दवाइयों, जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को राजधानी शिमला स्थित अपने आधिकारिक आवास ओक ओवर से इस पहल की शुरुआत करते हुए 12 ई-स्कूटरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रदेश के 8 जिलों में तैनात हाेंगे ई-स्कूटर
ये ई-स्कूटर हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा स्वास्थ्य विभाग को प्रदान किए गए हैं और इन्हें प्रदेश के 8 जिलों में तैनात किया जाएगा। सरकार की इस योजना का उद्देश्य दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जिससे कोई भी व्यक्ति उचित इलाज से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने इस पहल को एक “समर्पित और मानवीय प्रयास” करार देते हुए कहा कि इससे प्रदेश के हजारों मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है और यह कदम उसी दिशा में एक बड़ा परिवर्तन लाएगा।

एचआईवी मुक्त प्रदेश बनाना हम सभी की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश को एचआईवी मुक्त बनाना केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने रेड रिबन क्लब, युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों और गैर सरकारी संगठनों की भूमिका की सराहना की और कहा कि वे जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ये ई-स्कूटर स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाएंगे और मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करेंगे।

प्रदेश में 6 हजार से अधिक एचआईवी संक्रमित मरीज
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 6000 से अधिक लोग एचआईवी से ग्रसित हैं, जिनमें से अधिकांश मरीजों में इस वायरस का प्रभाव नियंत्रण में है। उन्होंने इसे राज्य सरकार की नीतियों और निरंतर प्रयासों की सफलता का प्रमाण बताया। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि राज्य एड्स नियंत्रण समिति प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में स्थापित 471 रwड रिबन क्लबों के माध्यम से युवाओं को एचआईवी और अन्य यौन संचारित रोगों के प्रति जागरूक कर रही है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल