Friday, May 15, 2026
BREAKING
'बाल्टिक रणनीति को नया आकार दे रहे हैं चीन और रूस के संबंध', अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनी घरेलू एयरलाइंस के सपोर्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एटीएफ पर वैट को घटाकर 7 प्रतिशत किया आईआईटी रुड़की ने भारत के लिए तैयार किया हाई-रिजॉल्यूशन जलवायु डेटासेट, आपदा तैयारी और जलवायु जोखिम आकलन में मिलेगी मदद भारत को शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 2037 तक 80 लाख करोड़ रुपए के निवेश की आवश्यकता : रिपोर्ट मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धराशाई; दाम 11,700 रुपए तक कम हुए आखिरी सवाल: साहसी सिनेमा की दमदार मिसाल, बेधड़क सवालों से झकझोरती फिल्म मां बनने के बाद अभिनेत्रियों को क्यों नहीं मिलता काम, रुबीना दिलैक ने बताई इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई तीन साल की उम्र से ठुमकने लगी थीं 'धक धक गर्ल', बतौर कथक नृत्यांगना नौवें साल में मिला था स्कॉलरशिप सैमसन को भारत का अगला टी20 कप्तान बनते देखना चाहते हैं रवि शास्त्री, गिनाई विकेटकीपर-बल्लेबाज की खूबियां इटैलियन ओपन: इगा स्वियातेक को हराकर एलिना स्वितोलिना ने बनाई फाइनल में जगह

हिमाचल

हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त, जानिए अपडेट

26 जून, 2025 05:02 PM

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मॉनसून अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपनी रफ्तार पकड़ रहा है और मौसम विभाग के अनुसार, 27 जून तक इसका प्रभाव बहुत अधिक रहने वाला है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने यह भी अनुमान लगाया है कि राज्य में 30 जून तक लगातार बारिश जारी रहेगी।

आज, यानी 26 जून और कल, 27 जून को हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही, कुछ अलग-अलग स्थानों पर एक या दो बार बहुत भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है.

आज कहां-कहां होगी बारिश?
आज हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ मध्यम गरज और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. इनमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर और मंडी जिले शामिल हैं। वहीं, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, जिससे इन क्षेत्रों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

कुल्लू और मंडी में बढ़ा खतरा
बीते कल कुल्लू में हुई भयंकर बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। लेकिन, कुल्लू के साथ-साथ अब मंडी जिले पर भी खतरा मंडरा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के शिमला केंद्र ने आज के लिए मंडी में भारी बारिश को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने इस संबंध में एक विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से बेहद सावधानी बरतने की अपील की है।

27 जून से 30 जून तक के लिए भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि अगले चार-पांच दिनों तक मंडी जनपद में मौसम के तेवर कड़े रहने वाले हैं। भारी बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने और आसमानी बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है, लिहाजा इस स्तर पर लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।

प्रशासन ने पर्यटकों और आम जनता से विशेष अपील की है कि वे ऊंचाई वाले स्थानों का रुख न करें और नदी-नालों से दूर रहें। भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका के मद्देनजर यह चेतावनी बेहद महत्वपूर्ण है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। आपातकालीन स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें और जारी की जा रही चेतावनियों पर ध्यान दें।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल