Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

हिमाचल में बारिश का प्रकोप जारी, प्रदेश भर में 357 सड़कें बंद, 700 से अधिक ट्रांसफार्मर ठप

30 जुलाई, 2025 04:34 PM

चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण राज्य के प्रमुख बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से पंजाब में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई हिस्सों में ‘हाई अलर्ट’ जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में सुबह सात बजे सतलुज नदी पर बने कोल बांध से पानी छोड़ा गया। अधिकारियों ने पंजाब के निवासियों खासकर नदी किनारे रहने वालों से सतर्क रहने की अपील की है क्योंकि वहां जलस्तर चार से पांच मीटर तक बढ़ने की आशंका है। इसके एक घंटे बाद ब्यास नदी पर बने पंडोह बांध से भी पानी छोड़ा गया। यह पानी मंडी, धर्मपुर, संधोल, सुजानपुर, नादौन तथा देहरा से होते हुए पोंग बांध में जाएगा और पंजाब में प्रवेश करेगा। इस बीच मानसूनी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौसम विभाग ने चार जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है क्योंकि इन क्षेत्रों में भारी बारिश जारी है।

कुल्लू में सैंज-ओट राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनी के पास देर रात हुए भूस्खलन से तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जिनमें से एक पूरी तरह से नष्ट हो गया। कुल्लू-मंडी सीमा पर स्थित पराशर पर्वत श्रृंखला में भी बाढ़ आने की खबर है। इससे आसपास के निवासियों को अपने घर खाली करने पड़े। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है फिर भी सभी अधिकारी ‘हाई अलर्ट’ पर हैं। मंडी की टिक्कैन उप-तहसील में सभी स्कूल आज के लिए बंद कर दिए गए हैं। भूस्खलन के कारण कल रात चार मील के पास अवरूद्ध चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग आज सुबह 08:30 बजे तक यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया। बारिश के कारण राज्य भर में 357 सड़कें बंद हैं और 700 से ज़्यादा बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं तथा 179 पेयजल योजनाएं बाधित हैं। इनमें मंडी जिला सबसे ज़्यादा प्रभावित है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह हाल ही में बादल फटने से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए मंडी का दौरा करेंगे। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के आज शाम तक सक्रिय रहने की संभावना है जिससे राज्य में और ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। गुरुवार से हालांकि मानसून थोड़ा कमज़ोर पड़ सकता है लेकिन अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल