Saturday, March 21, 2026
BREAKING
प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हवाई यात्रियों के लिए स्मार्ट योग रूटीन, आयुष मंत्रालय ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव केंद्र ने आयकर नियम 2026 के लिए अधिसूचना जारी की, रिटर्न फाइल करना आसान हुआ दिल्ली के उपराज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया मुख्यमंत्री सेहत योजना से बुजुर्गों को बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं: डॉ. बलबीर सिंह 214 करोड़ रुपये की लागत वाली काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से 33 गांवों और 11,500 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ: बरिंदर कुमार गोयल अगर गैस की कोई कमी नहीं तो लोगों की लाइन क्यों लगी है? : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुशासन का मूल मंत्र: तेजी, पारदर्शिता और समयबद्ध निपटान : अनिल विज

हिमाचल

हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह बनने जा रहे हैं दूल्हा...इस दिन रचाएंगे शादी

18 अगस्त, 2025 06:09 PM

हिमाचल प्रदेश की राजनीति के युवा नेता और लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह जल्द ही दूसरी शादी करने जा रहे हैं। उनका विवाह आगामी 22 सितंबर, 2025 को चंडीगढ़ में होगा। विक्रमादित्य सिंह का विवाह चंडीगढ़ की रहने वाली अमरीन कौर से तय हुआ है, जो सरदारनी ओपिंदर कौर और सरदार जोतिंदर सिंह सेखों की बेटी हैं।

शादी का समारोह चंडीगढ़ में अमरीन कौर के निवास पर आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से विवाह की रस्में शुरू होंगी, जिसके बाद दोपहर 1 बजे से मेहमानों के लिए लंच का आयोजन किया गया है।

यह विक्रमादित्य सिंह की दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी 8 मार्च 2019 को राजस्थान के मेवात वंश की राजकुमारी सुदर्शना सिंह से हुई थी। उनका विवाह उदयपुर के कानोता गांव में स्थित कनोतागढ़ पैलेस में हुआ था। सुदर्शना सिंह ने मुंबई के सोफिया कॉलेज से समाजशास्त्र में मास्टर्स और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया है। कुछ समय बाद दोनों के वैवाहिक संबंधों में तनाव आ गया, जिसके कारण उनके बीच घरेलू विवाद शुरू हो गया। मामला जयपुर की फैमिली कोर्ट में पहुंचा और कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों का तलाक हो गया।

विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। वे वर्तमान में हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री का पद संभाल रहे हैं। इस विवाह समारोह में देश और प्रदेश के कई बड़े नेता, विशिष्ट अतिथि और प्रतिष्ठित लोग शामिल हो सकते हैं। यह शादी हिमाचल और पंजाब दोनों ही राज्यों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश की राजनीति के कई महत्वपूर्ण चेहरे और अन्य राज्यों के भी बड़े नेता मौजूद रहने की उम्मीद है। शादी को लेकर दोनों ही परिवारों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले