Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

सावन की पहली मूसलाधार बरसात के बाद शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा-- कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा

17 जुलाई, 2025 04:57 PM

सिरसा। (सतीश बंसल)। सावन की पहली मूसलाधार बरसात के बाद शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। लोगों के घरों व दुकानों में पानी घुस आया है। प्रशासन द्वारा जलनिकासी के किए गए तमाम दावों की पोलपट्टी खुलकर सामने आ गई है। यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा ने शहर का दौरा करते हुए कही। शर्मा ने कहा कि नोहरिया बाजार, सुरतगढिय़ा
बाजार, सरकूलर रोड से वाल्मीकि चौक, कमालिया भवन रोड, बंद गेट, नई अनाज मंडी, जनता भवन रोड, सब्जी मंडी, हिसारिया बाजार, परशुराम चौक, अंबेदकर चौक, बस स्टैंड
रोड, बेगू रोड, कंगनपुर रोड सहित सभी बाजारों में जलभराव होने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजकुमार शर्मा ने कहा कि स्टॉर्म वाटर परियोजना फेज-1 पर लगभग 42 करोड़ रूपए का खर्चा नगरपरिषद ने दिखाया। सत्ताधारी नेताओं ने भी खूब दावे किए कि शहर में एक बूंद पानी भी जमा नहीं होगा। मगर बरसात ने सारे दावों की हवा निकालकर रख दी। उन्होंने कहा कि अगर इस जलनिकासी प्रोजेक्ट पर पूरा पैसा खर्च होता तो स्थिति में निश्चित तौर पर सुधार होता, पर अधिकारियों व नेताओं ने आपसी मिलीभगत कर पैसे की बंदरबाट कर शहरवासियों के साथ दगा किया है, जिसके लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अब स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट-2 पर करोड़ों रूपए खर्च करने के दावे किए जा रहे हैं, जबकि इस प्रोजेक्ट में भी पहले की तरह नप अधिकारियों व सत्ता से जुड़े लोगों ने करोड़ों रूपए हजम करने की तैयारी कर ली है। शर्मा ने कहा कि परियोजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइनें जगह जगह से धंस गई हैं। इस वजह से बने गड्ढों में वाहन धंसने से लोगों की जान खतरे में डाल दी गई है और इसके लिए नगरपरिषद के रहनुमा व सत्ता जिम्मेदार है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि बिना बैड बेस के पाइपें बिछाकर जनता का पैसा बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का हश्र भी पहले जैसा होगा और शहर की जनता को जलभराव से निजात मिलने वाली नहीं। राजकुमार शर्मा ने कहा कि खुद मुख्यमंत्री ने यह बात कही थी कि मानसून से पहले सडक़ों के गड्ढे भी दिए जाएंगे, पर उनके आदेशों की जरा भी पालना नहीं हुई। नप अधिकारी सीएम के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग ने भी बरसाती नालों की सफाई के नाम पर सरकारी पैसा जमकर हजम करने का काम किया है। भाजपा शासन में भ्रष्टाचार के घोड़े बेलगाम दौड रहे हैं, और इनपर नकेल कसने वाला कोई नहीं हैं। राजकुमार शर्मा ने कहा कि पूरा शहर टापू में तबदील हो गया है। सीवरेज ओवरफ्लो हो गए हैं। कोई ऐसा कोना नहीं बचा, जहां पानी एकत्रित ना हुआ हो। लोग जलभराव के कारण घरों में कैद होकर रह गए हैं। शासनिक व प्रशासनिक लापरवाही के कारण पूरा शहर नरक भोग रहा है और अधिकारी चैन की बंसी बजा रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि बरसात के 48 घंटे बाद भी शहर से पानी नहीं निकल पाया है। स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट लोगों के गले की फांस बन चुका है। प्रोजेक्ट के नाम पर पूरा शहर खोद डाला गया है। लोग नप प्रशासन और भाजपा नेताओं को कोस रहे हैं। राजकुमार शर्मा ने कहा कि लोगों के दिक्कत की इस घड़ी में ना तो भाजपा का कोई नेता नजर आ रहा है, ना ही कोई प्रशासनिक अधिकारी।
शहरवासियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। राजकुमार शर्मा ने कहा कि शहर के नारकीय हालात के जिम्मेदारों को उनके किये की सजा जरूर मिलनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता