Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

हरियाणा

संत महापुरुष सम्मान योजना के तहत वाल्मीकि जयंती मनाई गई

07 अक्टूबर, 2025 06:46 PM

नारायणगढ़ (सुशील कुमार) : हरियाणा सरकार की संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के अंतर्गत महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन आज उपमंडल अधिकारी ना. (एसडीएम) कार्यालय परिसर, नारायणगढ़ में बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी थे, जबकि समारोह की अध्यक्षता एसडीएम श्रीमती शिवजीत भारती ने की। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सुनील कुमार, बीडीपीओं जोगेश कुमार, प्रोफेसर रेणु कुमारी, सीडीपीओं अरविन्द्र कौर, एआईपीआरओ मनोज वालिया, स्टैनों नवीन सैनी तथा प्रोफेसर संजीव कुमार, भाजपा नेता राकेश बिंदल, श्रवण सैनी, मदन चानना, सुपरवाइजर अनु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, नम्बरदार, पंच-सरपंच एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन एवं उपदेशों पर विचार प्रस्तुत किए गए।


महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन से ले प्रेरणा-डॉ. पवन सैनी
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज को यह सिखाया कि परिस्थितियां कैसी भी हों, यदि व्यक्ति अपने जीवन में दृढ़ निश्चय और सत्य के मार्ग पर चलता है, तो वह महानता को प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा निहित होती है, बस आवश्यकता होती है उसे पहचानने और उसे समाजहित में प्रयोग करने की।
डॉ. पवन सैनी ने कहा, जब व्यक्ति अपनी योग्यता को समाज के कल्याण के लिए समर्पित करता है, तब वह स्वयं प्रेरणा का स्रोत बन जाता है। उन्होंने अपने संबोधन में महात्मा बुद्ध, स्वामी विवेकानंद, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, महर्षि पतंजलि जैसे महापुरुषों के जीवन उदाहरणों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन विभूतियों ने समाज में ज्ञान, सेवा और मानवता की अमिट छाप छोड़ी।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें, अनुशासन अपनाएं और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। यही मार्ग जीवन में सफलता और संतुलन का आधार है। डॉ. पवन सैनी ने कहा कि संत-महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा यह योजना शुरू की गई थी, जोकि अत्यंत सराहनीय है, क्योंकि इससे नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुडऩे का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी द्वारा यह योजना शुरू की गई थी, जिसे आगे बढाने का कार्य मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जा रहा है।

 

एसडीएम शिवजीत भारती ने किया धन्यवाद, कहा - संतों एवं महापुरूषों के विचार समाज की अमूल्य धरोहर हैं

समारोह की अध्यक्षता कर रही एसडीएम श्रीमती शिवजीत भारती ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, नम्बरदारों एवं पंच-सरपंच सहित कार्यक्रम में मौजूद सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज में समानता, शिक्षा और मर्यादा का जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों के विचार समाज को दिशा देने वाले हैं और हमें उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज में सौहार्द और भाईचारे की भावना को सशक्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना सराहनीय है, जिससे युवाओं एवं बच्चों को संतों एवं महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा मिलती है।


प्रो. रेणु कुमारी ने दी महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन की प्रेरणादायक जानकारी
समारोह के प्रारंभ में प्रोफेसर रेणु कुमारी ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, उनके योगदान और साहित्यिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जी केवल आदिकवि ही नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और समर्पण के प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि रामायण के माध्यम से वाल्मीकि जी ने समाज को यह संदेश दिया कि सत्य, धर्म और कर्तव्य ही जीवन का मूल आधार होना चाहिए।
सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को हरियाणा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में भी जानकारी दी गई।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव