Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

मलबे से भरे कमरे से बाहर निकाली युवती ने सुनाई आपबीती, खौफनाक थे वे 40 मिनट… लगा…पढ़ें पूरी खबर

30 जुलाई, 2025 04:32 PM

मंडी मंडी जिला में बरसात कहर बनकर बरपी है। यह आपदा मंडी शहर के लोगों को कभी न भुलाई जाने वाली बुरी यादें दे गई है। इस आपदा में जहां लोगों की जान चली गई है हालांकि कई लोगों के साहस और स्थानीय लोगों की हिम्मत ने चार जानें बचाई हैं। तुंगल कॉलोनी में सुबह करीब चार बजे साथ बहते नाले का पानी और मलबा एक घर में भर गए। यहां किराए के कमरे में रह रही पूजा बताती हैं कि पहले तो पानी आया और फिर मलबा। इसके बाद अचानक पत्थर कमरे में भर गए। करीब 40 मिनट तक वह कमरे में बंद रही। उनके साथ वाले कमरों में भी तीन लोग फंस गए थे। पूजा उस घटना को याद करते हुए बताती हैं कि वो 40 मिनट….लगा मौत सामने खड़ी है।

एक मिनट में पानी से पूरा कमरा भर गया। इस घटना के बाद जिंदा रहना सच में मेरे लिए दूसरे जन्म के बराबर है। पूजा बताती हैं कि बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया था। पूजा ने फोन को हाथ में सुरक्षित रखा और आसपास के लोगों को फोन किया। जब फोन नहीं लगे, तो मदद के लिए पुकारा। आवाज सुनकर साथ वाले घर में रहने वाला संजू मदद के लिए दौड़ा। उसने अन्य लोगों की मदद से खिडक़ी तोडक़र सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कोटली की रहने वाली पूजा ने बताया कि वह मंडी में शिक्षा ग्रहण करती हैं और कई सालों से मंडी में ही किराए का कमरा लेकर रह रही हैं। इस घटना के तुरंत बाद पूजा अपने घर कोटली लौट गईं। (एचडीएम)

तीन और लोग भी बाहर निकाले

पूजा ने बताया कि उनके साथ वाले कमरे में एक व्यक्ति, उनकी बहू और पोता था। यह लोग भी मलबा और पानी आने के कारण कमरे में फस गए थे। स्थानीय लोगों और कुछ किराए दारों द्वारा इन लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। मलबे में फसे लोगों का कहना था कि यदि स्थानीय उनकी मदद के लिए नहीं आते तो शायद वह आज जिंदा भी नहीं बच पाते।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल