Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले Donald Trump, जानिए क्या कहा?

17 जुलाई, 2025 04:48 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ एक नए व्यापार समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच बातचीत चल रही है और दोनों देश एक व्यापारिक डील के बेहद करीब हैं। हालांकि उन्होंने "शायद" शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया अभी भी बातचीत के दौर में है।

ट्रंप बोले– "जब मैं पत्र भेजता हूं, तो वह सौदा होता है"

ट्रंप ने यह बयान बहरीन के क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमद के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान दिया। पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "हम भारत के साथ बातचीत कर रहे हैं... जब मैं एक पत्र भेजता हूं, तो वह डील हो जाती है। पत्र में हम साफ तौर पर टैरिफ की दरें तय करते हैं – 20%, 30%, 35%..." ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ जो समझौता होने वाला है, उसमें भारत अपने बाज़ार खोलने को लेकर सहमत हो सकता है।

1 अगस्त बताया बड़ी आर्थिक उपलब्धि का दिन

ट्रंप ने अपनी बात में जोर देते हुए कहा कि 1 अगस्त अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होगा। उन्होंने कहा, "हमारे देश में उस दिन बहुत पैसा आएगा। हमने कई समझौते किए हैं, और कल भी एक बड़ा डील हुआ है।" उन्होंने ये भी जोड़ा कि ऑटोमोबाइल और स्टील को छोड़कर ज्यादातर क्षेत्रों में टैरिफ में कोई खास बढ़ोतरी नहीं की गई है।

इंडोनेशिया के साथ समझौता, अब भारत की बारी?

ट्रंप ने एक और अहम जानकारी दी कि इंडोनेशिया के साथ भी एक नया व्यापार समझौता हुआ है, जिससे उस देश पर 19% की कम टैरिफ दर लागू होगी। अब सभी की निगाहें भारत के साथ संभावित डील पर हैं।

ट्रंप बोले– "अब हमें भारत तक पहुंच मिल रही है"

भारत पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने कहा कि पहले अमेरिका को भारतीय बाजार तक सीधी पहुंच नहीं मिलती थी। लेकिन टैरिफ नीति के कारण अब हालात बदल रहे हैं। "हमें भारत तक पहुंच मिल रही है। पहले हमारे लोग वहां नहीं जा सकते थे, अब जा रहे हैं।"

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता जारी

भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच चल रही द्विपक्षीय व्यापार वार्ता (BTA) पीएम नरेंद्र मोदी और ट्रंप के निर्देशों के अनुसार तेज़ी से आगे बढ़ रही है।
भारतीय टीम हाल ही में अमेरिका से बातचीत कर लौट चुकी है, और पांचवें राउंड की बातचीत पूरी हो चुकी है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित