Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

15 जुलाई, 2025 01:00 PM

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज मंगलवार को बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों की दिशा और विकास पर चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान जयशंकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं संदेश भी दी। यह बैठक शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक के तहत आयोजित की गई थी, जिसमें सभी विदेश मंत्रियों ने चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात की।

बैठक के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “आज सुबह बीजिंग में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं उन्हें दीं। वहीं द्विपक्षीय संबंधों में हाल के घटनाक्रमों की जानकारी दी और इस दिशा में हमारे नेताओं के मार्गदर्शन का महत्व दोहराया।” गौरतलब है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर की मई 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद चीन की यह पहली आधिकारिक यात्रा है। वे तिआनजिन में हो रही SCO विदेश मंत्रियों की परिषद (CFM) की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

बीते सोमवार को जयशंकर ने चीन में कई वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और संबंधों को सामान्य करने पर बल दिया। उन्होंने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की अंतरराष्ट्रीय विभाग के मंत्री लियू जियानचाओ से मुलाकात कर रचनात्मक भारत-चीन संबंधों की आवश्यकता पर चर्चा की। इसके अलावा, जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सीमा से जुड़े मुद्दों को शांतिपूर्वक सुलझाने, जन-से-जन संपर्क को सामान्य बनाने और व्यापार में अनावश्यक रुकावटें हटाने की बात कही। उन्होंने कहा कि “आपसी सम्मान, हित और संवेदनशीलता के आधार पर संबंधों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।”

विदेश मंत्री ने चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग से भी मुलाकात की और कहा कि भारत-चीन संबंधों का आगे सामान्य होना दोनों देशों के लिए लाभकारी साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज की जटिल वैश्विक स्थिति में भारत और चीन जैसे बड़े पड़ोसी देशों के बीच खुला संवाद बेहद जरूरी है। जयशंकर ने भारत-चीन के बीच कूटनीतिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कैलाश मानसरोवर यात्रा की फिर से शुरुआत का स्वागत किया, जिसे 2020 से महामारी और सीमा तनाव के कारण स्थगित कर दिया गया था।

SCO की यह विदेश मंत्रियों की बैठक उस प्रमुख सम्मेलन से पहले हो रही है, जिसमें इस वर्ष तिआनजिन में SCO के 25वें राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक आयोजित होगी। भारत ने 2023 में SCO की अध्यक्षता की थी। SCO एक स्थायी अंतर-सरकारी संगठन है, जिसमें भारत, चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान, ईरान और बेलारूस शामिल हैं। इस संगठन का उद्देश्य आतंकवाद विरोध, सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देना है। पिछले कुछ महीनों में भारत ने SCO की बैठकों में सक्रिय भागीदारी की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने जून में चीन का दौरा कर सुरक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों पर SCO के अंतर्गत चर्चा की थी।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित