Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

यूक्रेन को शक्तिशाली हथियार देगा अमरीका, रूस पर टैरिफ लगाने की धमकी, भारत को भी झटका

15 जुलाई, 2025 12:13 PM

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमरीका नाटो देशों के माध्यम से यूक्रेन को उच्चतम श्रेणी का हथियार भेजेगा, साथ ही उन्होंने रूस को धमकी दिया कि अगर 50 दिन के अंदर युद्ध समाप्ति के लिए समझौता नहीं हुआ, तो वह रूस पर कड़े टैरिफ लगाएंगे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार वाशिंगटन में नाटो प्रमुख मार्क रूटे के साथ बैठक के बाद श्री ट्रंप ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यूक्रेन वह कर सके, जो वह करना चाहता है। श्री रूटे ने पुष्टि किया कि अमरीका ने नाटो के माध्यम से यूक्रेन को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने का निर्णय लिया है तथा यूरोपीय देश इसका खर्च वहन करेंगे।

श्री ट्रंप ने कहा कि यूरोपीय देश यूक्रेन को अपनी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणालियां देंगे जिस पर यूक्रेन रूस के घातक हवाई हमलों को विफल करने के लिए निर्भर है और इसके बाद अमरीका प्रतिस्थापन प्रणाली जारी करेगा। हालांकि न तो श्री रूटे और न ही श्री ट्रंप ने कीव को भेजे जाने वाले हथियारों के बारे में विस्तार से बताया, लेकिन श्री रूटे ने कहा कि सौदे में मिसाइल और गोला-बारूद शामिल हैं। अमरीकी राष्ट्रपति का हथियार देने का वादा यूक्रेन के लिए एक बड़ा कदम है। श्री ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन की मदद के लिए अरबों डॉलर मूल्य के उच्च-स्तरीय हथियार युद्धक्षेत्र में तेजी से वितरित किए जाएंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने एक्स पर कहा कि उन्होंने श्री रूटे के साथ बैठक करने के बाद श्री ट्रंप से बात की और यूक्रेन का समर्थन करने, हत्याओं को रोकने तथा स्थायी एवं न्यायपूर्ण शांति स्थापित करने के लिए साथ मिलकर काम करने की उनकी इच्छा के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ रूसी हमलों से लोगों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने और अपनी स्थिति मज़बूत करने के लिए आवश्यक उपायों एं समाधानों पर चर्चा की। हम शांति स्थापित करने के लिए यथासंभव सकारात्मक रूप से काम करने के लिए तैयार हैं।

100 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमरीका
टैरिफ के मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर यूक्रेन के साथ 50 दिनों के अंदर शांति समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका रूस के शेष व्यापार साझेदारों पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा देगा। इससे रूस के साथ व्यापार करने वाला कोई भी देश अगर अपने उत्पाद अमेरिका को बेचना चाहता है, तो उसे इस कर का सामना करना पड़ेगा। उदाहरण के लिए, अगर भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखता है, तो भारतीय सामान खरीदने वाली अमररकी कंपनियों को अमरीकी तटों पर उत्पाद पहुंचने पर 100 प्रतिशत आयात कर या टैरिफ देना होगा। इससे सामान इतना महंगा हो जाएगा कि अमरीकी कंपनियां संभवत: उन्हें दूसरों से सस्ते दामों पर खरीदना पसंद करेंगी, जिससे भारत को राजस्व की हानि होगी। अमरीका का उद्देश्य रूस की अर्थव्यवस्था को लडख़ड़ाना भी है। सैद्धांतिक रूप से अगर मास्को दूसरे देशों को तेल बेचकर पैसा नहीं कमा पाता तो उसके पास यूक्रेन में युद्ध के लिए भी कम साधन होगा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित