Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’ Himachal : तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास के लिए MoU साइन अग्निवीरों को 20% नौकरी आरक्षण की सिफारिश, गृह मंत्री ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र संशोधित टोल नीति से 228 करोड़ के राजस्व का अनुमान, सीमावर्ती निवासियों को राहत संभव, निजी वाहन मुक्त मनाली और शिमला में कचरे का वैज्ञानिक निपटान गंभीर चुनौती, विधानसभा में बोले विक्रमादित्य सिंह

दुनिया

पीएम मोदी और राष्ट्रपति लूला के बीच व्यापार और निवेश समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा: राजदूत दिनेश भाटिया

09 जुलाई, 2025 03:10 PM

ब्राजील में भारत के राजदूत दिनेश भाटिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्राजील यात्रा को लेकर बात की। उन्होंने पीएम मोदी की ब्राजील यात्रा को काफी अहम बताया। साथ ही दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का भी उल्लेख किया।

दोनों नेताओं के बीच देखने को मिली बहुत अच्छी केमिस्ट्री

ब्राजील में भारत के राजदूत दिनेश भाटिया ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील के दो दिवसीय दौरे पर आए थे। यह 57 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्राजील की आधिकारिक राजकीय यात्रा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के बीच अच्छी बातचीत मुलाकात हुई। दोनों नेताओं की बहुत अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली। दोनों ने कई ऐसे विषयों पर चर्चा की, जो पहले शायद चर्चा के लिए टेबल पर नहीं आए थे। इनमें व्यापार और निवेश, रक्षा साझेदारी, कृषि, ऊर्जा साझेदारी, तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल थे। इसके अलावा, डिजिटल प्रौद्योगिकी पर भी बात हुई।”

इनके बीच संबंध और गहरे, प्रगाढ़ और मजबूत होंगे

राजदूत दिनेश भाटिया ने बताया, “दोनों देशों के बीच छह समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। ये समझौते दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करेंगे, खासकर दोनों देश ग्लोबल साउथ का हिस्सा हैं। इनके बीच संबंध और गहरे, प्रगाढ़ और मजबूत होंगे।”

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की

भारतीय राजदूत ने कहा, “ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। इसके अलावा, एक समझौता सूचना आदान-प्रदान को लेकर भी हुआ, जो आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराध को रोकने में मदद करेगा।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर भारत के ब्राजील में राजदूत दिनेश भाटिया ने कहा, “वीजा उदारीकरण महत्वपूर्ण है क्योंकि जब आप व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना चाहते हैं, तो यह जरूरी हो जाता है कि व्यापारी और वास्तविक पर्यटक आसानी से वीजा प्राप्त कर सकें।”

पीएम मोदी के राष्ट्रपति लूला को भारत आने के न्यौते पर राजदूत ने कहा, “ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने पीएम मोदी के निमंत्रण को स्वीकार किया है। जल्द ही उनके दौरे की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

मध्यस्थता की पेशकश के बावजूद ईरान का पाकिस्तान को झटका: सेलेन जहाज होर्मुज से लौटाया

मध्यस्थता की पेशकश के बावजूद ईरान का पाकिस्तान को झटका: सेलेन जहाज होर्मुज से लौटाया

‘ट्रंप जांच’ को लेकर सीनेट में हुई तकरार, रिपब्लिकन ने ‘मॉडर्न वॉटरगेट’ का किया जिक्र

‘ट्रंप जांच’ को लेकर सीनेट में हुई तकरार, रिपब्लिकन ने ‘मॉडर्न वॉटरगेट’ का किया जिक्र

आधुनिक युद्ध का नया चेहरा: पेंटागन ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल नेटवर्क को अहम हथियार बताया

आधुनिक युद्ध का नया चेहरा: पेंटागन ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल नेटवर्क को अहम हथियार बताया

ईरान युद्ध का असर: अमेरिकी हथियारों पर बढ़ा दबाव, यूक्रेन की मदद पर संकट के बादल

ईरान युद्ध का असर: अमेरिकी हथियारों पर बढ़ा दबाव, यूक्रेन की मदद पर संकट के बादल

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच शांति की पहल: वॉशिंगटन ने भेजा 15-सूत्रीय प्रस्ताव

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच शांति की पहल: वॉशिंगटन ने भेजा 15-सूत्रीय प्रस्ताव

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात